फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात से दस फुट तक बस स्टैंड रोड होगा चौड़ा, पीडब्लयूडी से एनओसी मिलने पर नप ने शुरू कराया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सात से दस फुट तक बस स्टैंड रोड होगा चौड़ा, पीडब्ल्यूडी से एनओसी मिलने पर नप ने शुरू कराया काम
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी द्वारा बताई गई तकनीक पर सड़क किनारे की कच्ची जगह को कराया जा रहा पक्का, 750 मीटर लंबी सड़क चौड़ी करने पर आएगी साढ़े 22 लाख की लागत
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। नगर परिषद ने बस स्टैंड रोड को सात से दस फुट तक चौड़ा करने का काम शुरू करवा दिया है। यह काम अगले एक माह में पूरा हो जाएगा। करीब एक साल से पीडब्लयूडी से एनओसी न मिलने के चलते यह प्रोजेक्ट अटका पड़ा था। कुछ समय पहले ही पीडब्ल्यूडी ने नगर परिषद को सड़क चौड़ी करने की एनओसी दे दी और इसके बाद नप ने काम शुरू करवा दिया है। इस प्रोजेक्ट में परशुराम चौक से रोज गार्डन तक सड़क के दोनों तरफ कच्ची पड़ी जगह को टाइलें लगाकर पक्का कराया जाएगा। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट पर नगर परिषद पीडब्ल्यूडी द्वारा बताई गई तकनीक पर काम कर रहा है। इसके तहत सड़क किनारे बिछाई गई इंटरलाकिंग टाइलों की ढलान नाले की तरफ की गई है।
बस स्टैंड रोड शहर का सबसे व्यस्ततम मार्ग है। यहां दिन में कई बार लगने वाले जाम के चलते ट्रैफिक रेंगकर चलता है। वाहन चालकों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने करीब दो साल पहले सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की योजना तैयार की थी। लंबे समय तक यह प्लानिंग ठंडे बस्ते में पड़ी रही। इसके बाद इस प्रोजेक्ट को सीएम घोषणा में शामिल किया गया। नगर परिषद ने इसके लिए करीब साढ़े 22 लाख का एस्टिमेट तैयार कर टेंडर लगाए थे।
विज्ञापन

नप अधिकारियों का कहना है कि सड़क को सात से दस फुट तक चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी के एनओसी देने के साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग ने भी यहां लाइनें बिछाने के बाद एनओसी दे दी है। दोनों तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद ही यह काम शुरू कराया गया। नगर परिषद जेई सुनील ने बताया कि बजट और अन्य औपचारिकताएं आचार संहिता से पहले ही पूरी कर ली गई थी। उन्होंने बताया कि एक माह के अंदर ही यह काम पूरा हो जाएगा।

हटेंगी रेहड़ियां, जाम से मिलेगी निजात
पहले चरण में नगर परिषद जहां सात से दस फुट तक रोड चौड़ा कराएगी तो वहीं, दूसरे चरण में यहां से रेहड़ियां हटाई जाएंगी। यहां लगने वाली करीब 150 रेहड़ियों को वेंडिंग जोन में जगह निर्धारित कर दी जाएगी। इस समय पार्किंग जोन में रेहड़ियां लग रही हैं और इसके चलते वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। कई दफा तो वाहन चालक आधी सड़क को गाड़ियां खड़ी कर ब्लॉक कर देते हैं और इसके बाद जाम लग जाता है। यहां से रेहड़ियां शिफ्ट होने के बाद जाम से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन


वर्जन::
करीब एक साल बाद पीडब्ल्यूडी से हमें एनओसी मिली है। पीडब्ल्यूडी द्वारा सुझाई गई तकनीक पर हम काम करवा रहे हैं। इस पर करीब साढ़े 22 लाख की लागत आएगी और एक माह में यह काम पूरा हो जाएगा। सात से दस फुट रोड चौड़ा किया जाना है और दूसरे चरण में यहां से रेहड़ियां हटवाई जाएंगी।
सुनील कुमार, जेई, नगर परिषद

फोटो 03
बस रोड पर कच्ची जगह को पक्का करने के लिए बिछाई गई टाइलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें