फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास मसला: स्कूली बच्चों के बाद अब महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन, अनशन की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। सी-34 फाटक अंडरपास की मांग एक बार फिर से जोर पकड़ती जा रही है। इसका निर्माण कार्य शुरू न होने से गांधी नगर और समीपवर्ती कालोनियों के लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है। अधिकारियों से बार-बार मिल रहे केवल झूठे आश्वासनों से परेशान गांधी नगर की महिलाओं ने बुधवार को रेलवे के एएसएम संतोष कुमार को डीआरएम बीकानेर मंडल के नाम ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने ज्ञापन के जरिए चेतावनी दी है कि अगर आगामी दो-तीन दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो फिर इस मसले पर वो आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
ज्ञापन सौंपने पहुंची महिलाओं को नेतृत्व सत्या पहल ने किया। बुधवार दोपहर दो बजे महिलाएं नारेबाजी कर स्टेशन परिसर पहुंची और रेलवे विभाग, पीडब्ल्यूडी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। एएसएम संतोष कुमार को दिए ज्ञापन में महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द अंडरपास निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ तो 16 दिसंबर से वे आमरण अनशन शुरू कर देंगी। महिलाओं ने कहा कि हमारे बच्चों को हर रोज जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। उनके अलावा महिलाओं व बुजुर्गों को भी काफी परेशानी होती है। हमेशा हादसों का डर बना रहता है। हरियाणा सरकार व रेलवे विभाग जनता की अनदेखी कर रही है जो कि निंदनीय है। इसका खामियाजा भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर मनीषा देवी, पूर्व पार्षद बिमला देवी, पुष्पा देवी, बाला देवी, शांति देवी, रेखा देवी, रोशनी देवी, रेणु, शारदा देवी, कृष्णा, सुनेहरी, अनारी, राजबाला, लवली, पूनम देवी, राजकला, गुड्डी देवी, मूर्ति देवी, गीता देवी, सीमा, अलका देवी, समा, संगीता देवी, सुनेहरी गोयल, ज्योति देवी, आशा देवी, कौशल्या, कमला, सीमा देवी, कांता देवी, निर्मला देवी, मुन्नी देवी, कविता देवी, इंद्रा, अन्नू, बबीता, शांति, सुनीता, शिल्पी, रितु, कला, नीतू, आरती, संतरा, प्रेम, मुकेश, हेमलता, इंदू, नीरू, लक्ष्मी, सरिता, मीना, रूकमणी, छन्नू, कृष्णा, रेनू आदि महिलाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले बच्चों ने सौंपा था ज्ञापन
इससे दो दिन पहले ही गांधी नगर के बच्चों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में बच्चों ने बताया था कि स्कूल जाने के लिए उन्हें बेहद परेशानियां उठानी पड़ रही है। जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू कराना चाहिए। वहीं, विधायक ने भी जल्द अंडरपास निर्माण कार्य शुरू न होने पर दोबारा से आंदोलन करने की चेतावनी सरकार को दे रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें