फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर स्टेडियम मसला: आज सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन, कल रोज गार्डन में आयोजित होगी बैठक..

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम: आज सीएम को ज्ञापन सौंपेंगे संगठन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले में राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर सामाजिक संगठन, नगर पार्षद, कोच, खिलाड़ी, युवा एवं छात्र संगठन पांच फरवरी को डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। इससे पूर्व इन संगठनों की शहर के रोज गार्डन में मीटिंग होगी। स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सीएम को भिवानी आगमन पर मांग पत्र सौंपेंगे।
शहर के चरखी दादरी-दिल्ली प्रमुख सड़क मार्ग पर शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव समसपुर में सरकार ने जिला स्तर के स्टेडियम को मंजूरी दे रखी है। इसके लिए 25 एकड़ जमीन का प्रस्ताव पंचायत की तरफ से सरकार को सौंपा जा चुका है। इस जमीन पर खेल विभाग जिला स्तर का स्टेडियम बनाने की दिशा में काम कर रहा है। जिले के लोगों का तर्क है कि चरखी दादरी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की कमी नहीं है। जिले के खिलाड़ी ओलंपिक तक पहुंच चुके हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में कुश्ती और कबड्डी जैसे खेलों में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। ऐसे में जिले के लोगों की मांग है कि सरकार को गांव समसपुर में सोनीपत के बहालगढ़ की तर्ज पर राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जाए ताकि चरखी दादरी और साथ लगते क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिल सकें। चार फरवरी को सीएम के भिवानी कार्यक्रम के दौरान चरखी दादरी के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपेंगे। पांच फरवरी को जिले के सामाजिक संगठन, पार्षद, कोच, खिलाड़ी, युवा और छात्र संगठन संयुक्त रूप से डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन सौंपने से पहले सभी लोग सुबह 10:30 बजे शहर के रोज गार्डन में एकत्र होंगे और इस विषय को लेकर अगली रूपरेखा तैयार करेंगे।
विज्ञापन


ये सामाजिक शामिल होंगे बैठक में
अग्रवाल सभा, भारत विकास परिषद, प्रयास ए ग्रुप संगठन, शिवशंभू दल, स्माइल नीड्स ऑफ एजूकेशन, रामकथा प्रचार समिति, श्री श्याम सेवा दल, बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ, योग शिक्षा से जुड़े मास्टर रविंद्र कुमार बादल और उनकी टीम सदस्य, रावलधी बाईपास स्थित कराटे खेल अकादमी, युवा जाग्रति मंच, शहीद भगत सिंह सेना, नगर पार्षद, नगर व्यापार मंडल शाखा-दो, ताइक्वांडो खेल संघ, बालीवाल, फुटबाल, हॉकी, कराटे, खो-खो संघ, कुश्ती और कबड्डी एसोसिएशन, विभिन्न खापों के लोग, खुशियों की दीवार संगठन सहित अन्य काफी संख्या में संगठनों व संघों के पदाधिकारी पहुंचेंगे।
विज्ञापन


बैठक के बाद डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे
बैठक में इसे मुद्दे पर गहनता से विचार विमर्श होगा और अगली रूपरेखा तैयार की जाएगी। तत्पश्चात शहर में जुलूस निकालकर जिला सचिवालय जाकर डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञात रहे इस विषय को लेकर अब तक एक दर्जन सामाजिक संगठनों, पार्षदों और खिलाड़ियों की तरफ से डीसी, सीटीएम व डीआरओ को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें