फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ विधानसभा की मतगणना 10 टेबलों पर 22 राउंड में होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना के लिए बहादुरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम तरुण कुमार पावरिया ने मतगणना से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पावरिया ने बताया कि बहादुरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना झज्जर के राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में प्रथम तल पर होगी। मतगणना केंद्र में बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 टेबल लगाई गई हैं, जिन पर 22 राउंड में मतगणना प्रक्रिया संपन्न होगी। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए टेबलवार किए गए इंतजामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट व एक माइक्रो ऑब्जर्वर रहेगा। मतगणना कार्य 23 मई की सुबह आठ बजे आरंभ होगा। ऐसे में मतगणना से संबंधित सभी कर्मी केंद्र पर सुबह छह बजे रिपोर्ट करेंगे। एसडीएम ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून के मार्गदर्शन में मतगणना के दृष्टिगत राजकीय नेहरू कॉलेज परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। मतगणना केंद्र में बिना अधिकृत पहचान पत्र के किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मतगणना के दौरान उम्मीदवारों की ओर से नियुक्त एजेंट को भी पूरी प्रक्रिया का पालन करने के उपरांत ही पहचान पत्र जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार मतगणना की राउंडवार जानकारी सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग के वोटर हेल्प लाइन एप व वेब पोर्टल रिजल्ट्स डॉट इसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध होगी। मतगणना केंद्र पूरी तरह से सीसीटीवी की कवरेज में है और भारत निर्वाचन आयोग के नियमों की पालना करते हुए मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार बंसीलाल, कानूनगो पूनम चंद गौड़ सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें