फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप वोटर हेल्पलाइन पर मिलेगा अपडेट रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। वीरवार को होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। शहर के राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में रोहतक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहादुरगढ़, बादली, झज्जर व बेरी विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्रों का आर्ब्जवर जय सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून व एसएसपी अशोक कुमार के साथ निरीक्षण किया। साथ ही मतगणना स्टाफ का विधानसभा स्तर पर रेंडमेनाइजेशन भी किया गया व मतगणना कर्मियों को संवाद भवन में आयोजित बैठक में मतगणना प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश दिए। कर्मचारियों को विधानसभा बता दी गई है, वहीं टेबल नंबर की जानकारी सुबह सात बजे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वीरवार की सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना प्रक्रिया की वे स्वयं पूरी मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतगणना की जानकारी 23 मई को भारत निर्वाचन आयोग के मोबाइल एप वोटर हेल्पलाइन तथा पोर्टल रिजल्ट्स डॉट इसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध रहेगी। मोबाइल एप तथा पोर्टल पर यह जानकारी राउंडवार अपडेट होगी, ऐसे में कोई भी व्यक्ति लोकसभा चुनाव के परिणाम की जानकारी उक्त एप तथा पोर्टल से अपडेट रिजल्ट जान सकते हैं।

मतगणना केंद्र के समीप धारा 144 लागू
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश संजय जून ने बताया कि जिले के बहादुरगढ़ के मतों की गिनती राजकीय नेहरू कॉलेज की बिल्डिंग नंबर दो की पहली मंजिल, बादली की ऑडिटोरियम बिल्डिंग नंबर तीन, झज्जर (अजा) की बिल्डिंग नंबर एक के भूतल पर तथा बेरी की मतगणना बिल्डिंग नंबर एक की पहली मंजिल पर होगी। मतगणना का कार्य सुचारु तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधीश एवं उपायुक्त ने दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए मतगणना केंद्र के 300 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। मतगणना केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में जुलूस निकालने या पांच व्यक्तियों से अधिक एकत्रित होने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जबकि 500 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी भी प्रकार के हुड़दंग से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की पूरी तैयारी है।
अशोक कुमार, एसएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें