फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर अब होगी आर-पार की लड़ाई : देशवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संघ चुनावों की बहाली पर अब होगा आर-पार का संघर्ष : देशवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
इनसो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि प्रदेश में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बहरी गूंगी सरकार को जगाने के लिए इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह की अगुवाई में 16 फरवरी को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में धरना दिया जाएगा। ये विचार इनसो के प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को राजकीय कॉलेज में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। बौंद कॉलेज के छात्रों ने समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला और डीसी के नाम विधायक राजदीप फौगाट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों का कोई प्रतिनिधि नहीं होगा तब तक सरकार और कॉलेज प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर देशवाल ने कहा कि जब दिल्ली, राजस्थान और चंडीगढ़ में छात्र संघ के चुनाव हो सकते है तो हरियाणा में क्यों नहीं करवाए जा सकते हैं। सुमित राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार छात्रों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इनसो से छात्राएं भी जुड़ रही है, यह इनसो के लिए अच्छी बात है। राजदीप फौगाट ने कहा कि छात्रों की समस्याएं काफी सालों से चली आ रही हैं। ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि कॉलेज भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इसके अलावा पीने के लिए न तो शुद्ध पानी की सुविधा है और न ही बिजली की। छात्रों ने कॉलेज में सोलर लाइटें लगवाने की मांग, खेलों का सामान मंगाने और कॉलेज के सामने बस स्टॉप बनाने की मांग भी की। इस मौके पर इनसो जिला प्रधान बबलू, आशीष चहल निमड़ी, हरेंद्र सेन, नरेश प्रजापत, सूरज बेनीवाल, मोनिका, प्रीति, रुचि, ज्योति, शबनम, लाली, पूजा, गीता, प्रियंका, मीनाक्षी, रवीना, मनीषा, काजल, सोनल, गोल्डी, किरण, रेखा, रीतू, पूनम, आरती, ममता, सीमा, नीलम, कुसुम, सबीना, पुष्पा, टीनू, सुमिता, आशा मौजूद रहीं। इसके अलावा गायत्री, मीना, बबीता, शारदा, खुशबू पंवार, सोनिया, रचना, कुसुम शर्मा, मधु, अंजलि, जानवी, मीरा, सुषमा, सरिता, इंदू, रानी, अनीता, चांदनी, मुस्कान, एकता, पायल,भारती, सपना गर्ग, संगीता, मोनिका चहल, चमेली, सुमित्रा, भतेरी, अनारकली, डिंपल, प्राची, नव्या, श्रुति, दुर्गा, लक्ष्मी, शांति, सुशीला, मंजू उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें