फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे पशुधन प्रदर्शनी के विजेताओं को सम्मानित कल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल झज्जर में चल रही तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2017 के 29 अक्तूबर को होने वाले समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में चल रहे इस आयोजन के विजेता पशुपालकों को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।
बहादुरगढ़ में रखेंगे आधारशिला
मुख्यमंत्री 29 अक्तूबर को अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत झज्जर पहुंचेंगे। अपने कार्यक्रम के पहले दिन मुख्यमंत्री बहादुरगढ़ की नई अनाज मंडी के कवर शेड का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बहादुरगढ़ में रेलवे अंडरब्रिज के कार्य का शुभारंभ भी करेंगे। मुख्यमंत्री इसी दिन बादली से इस्माइलपुर लिंक रोड, रोहतक रेवाड़ी रेल लाइन पर कोसली रोड व दादरी रोड पर दो रेलवे ओवरब्रिज तथा राजकीय महिला कॉलेज, कुलाना की आधारशिला भी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम 30 को करेंगे गुढ़ा का दौरा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल 29 अक्तूबर को तीन बजे राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनेंगे, पांच बजे लघु सचिवालय परिसर स्थित संवाद भवन में जनप्रतिनिधियों, निगरानी समिति सदस्यों व जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री 30 अक्तूबर सुबह नौ बजे लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में अधिकारियों की बैठक लेंगे, 11 बजे संवाददाताओं से रूबरू होंगे और दोपहर 12 बजे गांव गुढ़ा का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें