फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिकाड़ा गांव को विकास के लिए मिले करोड़ों रूपये

विज्ञापन
विज्ञापन
घिकाड़ा गांव को विकास के लिए बजट मंजूर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव घिकाड़ा सरपंच सोमेश ने बताया कि हरियाणा सरकार ने गांव घिकाड़ा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला एवं उच्च विद्यालय के पुनर्निर्माण के लिए एक करोड़ 33 लाख की राशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही गांव की फिरनी निर्माण के लिए दो करोड़ 10 लाख, खेल स्टेडियम के लिए 96 लाख एवं पेयजल के लिए एक करोड़ 38 लाख, अस्पताल निर्माण के लिए 50 लाख का बजट मंजूर किया है। विधानसभा सत्र में इस राशि की घोषणा किए जाने पर घिकाड़ा सरपंच सोमेश एवं ग्राम पंचायत ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, जिले के विधायकों समेत अधिकारियों का आभार जताया है। सोमेश ने कहा कि उनकी प्राथमिकता घिकाड़ा को प्रदेश के नक्शे पर विशिष्ट स्थान दिलाना है। उन्होंने बताया कि गांव में अवैध कब्जों को हटाने का कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें