फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हलवाइयों की टीम बनाती है खाना, चंदे में आता है आटा और सामान

Thu, 16 Feb 2017 12:37 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/झज्जर
विज्ञापन
जाटों के धरनेस्‍थल पर भोजन लेते लोग - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जाट आंदोलन को लेकर चलाए जा धरना बुधवार को 18वें दिन में प्रवेश कर गया। जाट आरक्षण संघर्ष समिति 19 फरवरी को बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी। वहीं प्रशासन भी पुरी तरह से मुस्तैद है। एसपी ने आज धरने पर जाने वाले वाहनों को शहर की बजाय बाइपसा से ले जाने के निर्देश दिए हैं। धरने के चलते सरकार भले ही टेंशन में हो लेकिन धरने पर जुटे जाटों के लिए यह एक सामाजिक हवन की तरह है। इसमें आहुति डालने के लिए लोग हर समय तैयार खड़े दिखाई देते हैं। धरने पर जुटे लोगों को लंगर खिलाने के लिए इन दिनों खापों और गांवों की पंचायतों में एक होड़ सी लगी हुई है। शुरू के चार दिनों में ही संघर्ष समिति ने लंगर पर पैसा खर्च किया था। इसके बाद तो खापों और गांवों की पंचायतों के द्वारा एक-एक दिन के लंगर का खर्च बारी-बारी से उठाया जा रहा है। लंगर खिलाने का होड़ देखिए कि 19 फरवरी तक के सभी दिन अलग-अलग गांवों के द्वारा पहले से ही बुक हैं। अगर किसी को यहां लंगर देना है तो उसके बाद का ही दिन मिलेगा।
विज्ञापन


सुबह जुट जाते हैं 15 हलवाई
नाश्ता और खाना बनाने के लिए 15 हलवाइयों की टीम पूरे दिन जुटी रहती हैं। सुबह ही ये टीम धरनास्थल पर पहुंच जाती है और फिर लोगों को नाश्ता तैयार किया जाता है। वहीं चाय का पतीला तो पूरे दिन ही चूल्हे पर रहता है। लोगों को सुबह 9 बजे ही नाश्ते में हलवा परोसा जाता है तो दिन में रोटी-पूड़ी के साथ सब्जी दी जाती है। खाने के मैन्यू में बदलाव आता रहता है, कभी-कभी खीर व मीठे में बूंदी भी बनाई जाती हैं। दान के तौर पर केवल चंदा ही नहीं आ रहा है बल्कि लोगों के द्वारा आटे, सब्जी से भरे कट्टे भी दान में दिए जा रहे हैं। वहीं एक किसान ने तो घोषणा कर रखी है कि जब तक धरना रहेगा, गाजर उसके खेत से ही आएंगी।

रागिनी और ताशों में गुजरता है दिन
धरनारत लोगों का दिन रागिनियां सुनने और ताश फेंटने में गुजरता है। धरने पर लोग अपने घर से ही ताश लेकर पहुंचते हैं और धरने पर पहुंचते ही चौकड़ी जमाकर बैठ जाते हैं। बीच-बीच में जब भाषणों का दौर आता है तो ताशों को बंद करवा दिया जाता है। इसके अलावा दिन में कई बार बेटियों के द्वारा भी जाट आरक्षण के समर्थन में व देशभक्ति कविताओं का पाठ भी किया जाता है।
विज्ञापन


19 फरवरी के लिए भीड़ जुटाने का आह्वान
धरनारत संघर्ष समिति 19 फरवरी को बलिदान दिवस के तौर पर मनाएगी। इसके लिए सभी खापों और संगठनों के प्रतिनिधियों के द्वारा मंच से भीड़ जुटाने का दिन भर आह्वान किया गया। वहीं भीड़ को बढ़ाने के लिए दो गाड़ियां भी अब गांवों में भेजी जाएंगी। संघर्ष समिति के जिला प्रधान जितेंद्र धनखड़ उर्फ बबला का कहना है कि 19 फरवरी को भीड़ इतनी होगी कि मैदान छोटा पड़ जाएगा। धनखड़ का कहना है कि भीड़ दिखाकर वे सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास करेंगे और राष्ट्रीय कमेटी के द्वारा इस दिन जो निर्णय जसिया से लिया जाएगा, उस पर कमेटी व समाज के लोग खरा उतरेंगे।

एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जाने सुरक्षा के हालातएसपी  बी सतीश बालन द्वारा शहरी क्षेत्र में यातायात किसी तरह से बाधित ना हो  इसके मध्येनजर धरना स्थल की तरफ जाने वाले वाहनों को बाईपास मार्गों से निकलने के निर्देश किये गए हैं। यातायात को सामान्य एवं सुचारु बनाये रखने  के लिये यातायात प्रभारी झज्जर को धरना स्थल रासलवाला चौक की तरफ जाने वाले वाहनों को झज्जर शहर के बाईपास मार्गों से निकलने के दिशा निर्देश किये गए हैं। शहर के चारों तरफ लगाये गए विशेष सुरक्षा नाकों पर तैनात पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के जवानों को शहर में आने वाले प्रत्येक वाहन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश किये गए है।

पुलिस जवानों को किया प्रोत्साहित
बुधवार को पुलिस लाइन झज्जर में एसपी बी सतीश बालन जिला पुलिस की विशेष रूप दंगा विरोधी साजो सामान से सुसज्जित सशस्त्र पुलिस बल के जवानों तथा केंद्रीय अर्ध सैनिक बल के जवानों के रूबरू हुए। एसपी बी सतीश बालन द्वारा जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके रहने व जलपान आदि सुविधाओं का जायजा लिया गया। मौके पर जवानों के लिए आवश्यक सुविधाओं का उचित प्रबन्ध करने के पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश किये गए ।

शरारती तत्वों पर विशेष निगाह
एसपी बी सतीश बालन द्वारा पुलिस अधिकारियों व जवानों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिला में आमजन की जान व माल की सुरक्षा को सुनिश्चित करने को लेकर हर संभव कदम उठाते हुए कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि अपराधिक एवं असामाजिक  शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाये। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले, लोगों को बहकाने तथा भड़काने वाले असामाजिक शरारती तत्वों पर विशेष निगाह रखी जाए। पुलिस की मदद के लिए अर्ध सैनिक बलों की 8 कंपनियां भी झज्जर में पहुंच चुकी ।

बैठक में एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश
बुधवार को पुलिस लाइन झज्जर में एसपी बी सतीश बालन ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में एसपी बी सतीश बालन द्वारा जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। बैठक में एसपी द्वारा पुलिस अधिकारियों को जिला में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी बी सतीश बालन की मुख्य मौजूदगी में डीएसपी राजीव कुमार, डीएसपी हंसराज, डीएसपी भगतराम, डीएसपी दलजीत सिंह, डीएसपी जितेन्द्र सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।

-वर्जन
झज्जर जिला में अपनी मांगों को लेकर  किये जा रहे आंदोलन के दौरान यदि कोई शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की गई तो ऐसा बिल्कुल नहीं होने दिया जायेगा। किसी भी सूरत में अव्यवस्था अथवा शांति भंग नहीं होने दी जायेगी। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में  नही लेने दिया जायेगा। जिला में होने वाली हर गतिविधि तथा असामाजिक शरारती  तत्वों पर स्थानीय पुलिस द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है   
विज्ञापन

- बी सतीश बालन  एसपी झज्जर ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें