फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गेस्ट हाउसों से संदिग्ध हालात में 10 युवतियाें सहित 14 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
काबू किए गए आरोपियों को लेकर जाती महिला पुलिस। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस ने शहर के कई गेस्ट हाउस और स्पा सेंटरों पर वीरवार की शाम को छापे मारे। इस दौरान दो गेस्ट हाउसों से 10 युवतियों व गेस्ट हाउस संचालकों सहित 14 लोगों को काबू किया। पुलिस ने इनके खिलाफ अलग-अलग दो मामले दर्ज किए हैं। वीरवार की शाम को शहर पुलिस व महिला पुलिस थाने की टीमों ने संयुक्त रूप से छापे मारने के लिए निकली। कई गेस्ट हाउस व सपा सेंटरों पर छापे मारे गए। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ स्पा सेंटर व गेस्ट हाउस संचालकों ने अपने स्पा सेंटर व गेस्ट हाउस पुलिस के पहुंचने से पहले ही बंद कर दिए थे। दो स्थानों से पुलिस ने पांच-पांच युवतियों व 4 युवकों को काबू किया है। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी राहुल देव भी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज भी कब्जे में ली है। सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ रोड पर व पुराना बस स्टैंड के सामने दो गेस्ट हाउसों पर पुलिस की टीमों ने छापे मारकर दोनों स्थानों से पांच-पांच युवतियों व दो-दो युवकों को काबू किया है। इनमें 1-1 गेस्ट हाउस संचालक भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि गेस्ट हाउसों में अनैतिक कार्य करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। छापे के दौरान पुराने बस स्टैंड के सामने से एक युवती पुलिस से छुड़ाकर भाग गई। पुलिस की टीम ने उसका पीछा करते हुए पुराने ओबीसी बैंक के सामने से काबू किया।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि शहर के कुछ स्पा सेंटरों व गेस्ट हाउस में वेश्यावृत्ति का धंधा चलता है। कई दिनों से मिल रही इन शिकायतों पर वीरवार को पुलिस की टीमों ने कार्रवाई की है। टीमों में शहर पुलिस थाना प्रभारी कर्मवीर के अलावा महिला पुलिस थाने की टीम भी शामिल रही।
विज्ञापन

वर्जन
दोनों स्थानों पर की गई कार्रवाई को लेकर अलग-अलग मामले विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने अनैतिक कार्य करते हुए आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन

- राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें