फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसली लागत मूल्य डेढ़ गुणा करना, वन रैंक वन पेंशन जैसा काम: धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
केंद्र और प्रदेश सरकार कमेरे वर्ग की भलाई के लिए कटिबद्ध है। सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो, इस मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। यह बात कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने डीघल गांव में किसानों को संबोधित करते हुए कही।
कृषि मंत्री रोहतक जाते समय बीच रास्ते गांव डीघल सिथत मैन चौक पर रुके, जहां किसानों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक बड़ा किसान हितैषी निर्णय लेकर वन रैंक वन पेंशन जैसा काम किया है। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीड हैं और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए उन्होंने प्रदेश में साइकिल और पद यात्रा निकाल कर किसानों के हितों की पैरवी की, जिसके परिणाम स्वरूप आज उनका सपना साकार होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि वित्तमंत्री द्वारा बजट में खरीफ फसलों में लागत से डेढ़ गुणा दाम समर्थन मूल्य देने संबंधी प्रावधान करने से हरियाणा का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का किसान खुश है। सरकार आगामी खरीफ फसल के मूल्य को पचास प्रतिशत मुनाफा के साथ देना शुरू कर देगी।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रमुख विदेश संपर्क विभाग व जिला पार्षद प्रदीप अहलावत, भाजपा बेरी मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह, मार्किट कमेटी के चैयरमैन मनीष नंबरदार दुजाना, जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बिजेंद्र मांडोठी, सरपंच जगत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें