फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण में जमा 22 लाख रुपये का चंदा गोशाला में ही जमा रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण में जमा 22 लाख रुपये का चंदा गोशाला में ही जमा रहेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दादरी की सभी खापों के प्रतिनिधियों और जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक स्थानीय बाबा स्वामी दयाल धाम परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता सांगवान खाप चालीस प्रधान सोमबीर सांगवान ने की। जाट आरक्षण के समय जमा चंदे से बची धनराशि को लेकर चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि 22 लाख 86 हजार रुपये दादरी की श्रीकृष्णा गोशाला में जमा है। बैठक में सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। इन्हें सुनने के उपरांत सभी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि यह राशि गोशाला में ही जमा रहेगी। इसमें से जाट आरक्षण संघर्ष समिति को कोई रुपया नहीं दिया जाएगा। यह राशी समाज हित में जिले के सभी खापों की सहमति से खर्च किया जाएगा। जाट आरक्षण संघर्ष के दौरान जो गाड़ी खरीदी गई थी वह वाहन भी श्री कृष्ण गोशाला चरखी दादरी के सुपुर्द कर दी जाए।
विज्ञापन

इस दौरान पंचायत में फैसला लिया गया कि दादरी के चंपापुरी स्थित आर्य हिंदी महाविद्यालय जो समाज के चंदे से बना हुआ है इसका समाज हित में किस प्रकार से अधिक से अधिक सकारात्मक प्रयोग किया जा सके। इसके लिए जिले के सभी खापों की पंचायत को 7 जनवरी को इस महाविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। यह संस्था समाज के आम आदमी के सहयोग से बनी है। इस पर समाज किसी का व्यक्तिगत कब्जा नहीं होने देंगे। इस बारे में खापों का प्रतिनिधि मंडल जल्द ही जिला उपायुक्त और एसपी से मुलाकात करेगा। पंचायत में फौगाट खाप प्रधान रामदास फौगाट, सचिव बलवंत सिंह, रामसिंह बलकरा, उदयवीर खातीवास, शमशेर सिंह फौगाट, सुमेर फौगाट, बोबी फौगाट, पवन नंबरदार दादरी, सांगवान खाप सचिव नरसिंह डीपी, सूरजभान, सांगवान प्रधान 13 जोरावर सिंह चरखी, रणधीर घिकाड़ा, राज सिंह बिरहीं, प्रीतम चेयरमैन बलाली, विक्रम पैंतावास कलां, शमशेर पैंतावास, प्रभुराम गोदारा, जाट आरक्षण संघर्ष समिति जिला प्रधान राजकुमार हडौदी, लीलाराम समसपुर, कमल सिंह मांढ़ी, विद्यानंद हंसावास, मास्टर मोतीराम, मास्टर सतबीर सिंह, राजबीर शास्त्री, विरेंद्र कादमा, मास्टर महाबीर रानीला आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें