झज्जर। बदलते मौसम में बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। अभी तक जिले में दो लोगों को डेंगू पॉजिटिव मिला है और 13 लोगों को मलेरिया पुष्टि हुई है।
पिछले एक सप्ताह में बुखार के रोगी बढ़ गए हैं और जिला मलेरिया विभाग ने डेंगू से निपटने के लिए कई जगह एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अगस्त में जिले के अंदर डेंगू जांच के लिए कुल 1058 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए, इसमें 2 केस पाॅजिटिव पाए गए। इनमें एक बहादुरगढ़ और एक झज्जर शहर सेे हैं। साथ ही बुखार के रोगियों को जरूरत होने पर जांच कराने की हिदायत भी दी जा रही है।
एक माह में प्रतिदिन करीब 15 बुखार के रोगियाें की जरूरत के अनुसार डेंगू जांच की जा रही है। मलेरिया जांच के लिए 1550 मरीजों के सैंपल लिए, इसमें 13 मलेरिया पॉजिटिव मिले। इस प्रकार बदलते मौसम में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं, इससे विभाग भी चिंतित है। े