फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का चुनाव आज, त्रिकोणीय मुकाबले में 513 वकील करेंगे चौधर का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को होगा। इस बार 513 वकील मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इसके लिए चुनाव अधिकारियों ने निष्पक्ष मतदान के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पिछले कई दिनों से प्रत्याशियों के समर्थक अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं। बार एसोसिएशन के 4 पदों के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में है। इनमें एडवोकेट राजेंद्र लोहचब, देवेंद्र लाठर और मुकेश सैनी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं उप प्रधान के लिए सीधा मुकाबला प्रदीप कुमार व संदीप कौशिक के बीच रहेगा। सचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला अनिल सैनी, ललित सैनी व रवीन छिल्लर के बीच में रहेगा। सह सचिव पद के लिए प्रेमवती शर्मा, सौरभ डागर तथा शिव कुमार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी तेजवीर सिंह दलाल की देखरेख में चुनाव समिति में शामिल सदस्य रामचंद्र दलाल, सुनील मलिक, वीरेंद्र दहिया, मुकेश तंवर, कृष्ण यादव व अनिल यादव अगुवाई में चुनाव सम्पन्न करवाए जाएंगे। चुनाव सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद मतों की गिनती शुरू होगी। शाम 5 बजे तक सभी नतीजे आ जाएंगे। इसके साथ ही बार की चौधर का फैसला भी हो जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी तेजवीर सिंह दलाल ने बताया कि चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ करवाए जाएंगे। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। वहीं शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। मतदान के दौरान मतदान केंद्र में केवल पांच वकील ही एक साथ अंदर आ सकेंगे। इसके लिए गेट पर ही चेकिंग की जाएगी। वहीं वोट डालने के लिए वकील को अपने साथ बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा का आई-कार्ड या फिर बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन का आई-कार्ड दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजवीर सिंह दलाल, मुख्य चुनाव अधिकारी।

यह चुनाव बार काउंसिल ऑफ इंडिया व बार काउंसिल आफ पंजाब एंड हरियाणा की नियमावली के अनुसार करवाए जाएंगे। मतदान करने के लिए वकील का बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा व बार एसोसिएशन बहादुरगढ़ में रजिस्टर्ड होना जरूरी है।
रामचंद्र दलाल, चुनाव पर्यवेक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें