फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

769 अधिवक्ता करेंगे आज बार के नए चौधरी का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
उमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के भाग्य का फैसला आज होगा। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान, उप प्रधान व सचिव के चुनाव के लिए सुबह मतदान होगा और शाम को मतगणना के साथ उनके भाग्य का फैसला हो कि किस प्रत्याशी के सिर जीत का ताज सजेगा। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
एसोसिएशन 769 मतदाता करेंगे। चुनाव अधिकारियों की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सह सचिव व कोषाध्यक्ष के पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी होने के कारण उन्हें पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया था। जितेंद्र जाखड़ को सहसचिव और संदीप कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया था। जबकि प्रधान व उपप्रधान पद के लिए तीन-तीन प्रत्याशी व सचिव पद के दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। अब तीन पदों के लिए 5 अप्रैल
विज्ञापन

को मतदान होगा। अधिवक्ता टोलियों में बैठ कर चुनाव को लेकर ही चर्चा करते दिखाई दे रहे हैैं। तीन पदों के लिये आठ उठमीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसके बाद मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


उम्मीदवार
प्रधान पद के लिए
- एडवोकेट यशपाल सैनी
- एडवोकेट कृष्ण कादियान
- एडवोकेट अजीत सिंह सोलंकी
उप प्रधान
- एडवोकेट राजकुमार वत्स
- एडवोकेट धर्मेंद्र
- भावेश यादव
सचिव पद
- एडवोकेट कपिल चौहान
- एडवोकेट संदीप डबास

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन पदों के लिए 5 अप्रैल को मतदान होगा और शाम को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घाषित किए जाएंगे।
एडवोकेट ओम प्रकाश गोयल, चीफआरओ, जिला बार एसेासिएशन चुनाव, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें