फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने बादली में नालों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
गांव के गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले ग्रामीणों के लिए आफत बन गए हैं। नालों में मलबा भरने से पानी निकासी नहीं हो रही। नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। नालों को गंदा पानी सड़कों और गलियों में बहता है। इसी को लेकर मंगलवार को उपमंडल अधिकारी ने नालों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
मंगलवार को एसडीएम त्रिलोकचंद नालों का निरीक्षण करने लिए पहुुंचे तो वह भी नालों की हालात देखकर हैरान रह गए। नालों में पानी निकासी की कोई संभावना नजर नहीं आई। नाले पूरी तरह से अटे पड़े थे। कई जगह पर सड़कों पर पानी बह रहा था। नालों पर अवैध कब्जों की भरमार थी। दुकानदारों ने नालों को ढक रखा था जिससे सफाई कार्य में भी बाधा पहुंच रही हैं। एसडीएम त्रिलोकचंद ने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। एसडीएम ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही नालों की सफाई करवाते हुए स्थायी समाधान भी निकाला जाएगा।
विज्ञापन

साथ एसडीएम ने अवैध कब्जा कर नालों को ढ़कने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह नालों के ऊपर बनाए गए कब्जों को हटा लें ताकि सफाई कार्य में बाधा न आए। कब्जा न हटाने वाले दुकानदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
क्या है समस्या
गंदे पानी की निकासी के लिए पीडब्ल्यूडी ने सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण करवाया है। अब ये नाले सफाई के अभाव में पूरी तरह से अटे हुए हैं जिससे कारण पानी आगे निकलने की बजाए दुकानों के बाहर ही भरा है। नालों का निर्माण पीडब्ल्यूडी पे करवाया है तो सफाई की जिम्मेवारी भी है। मगर सफाई न होने से मच्छर-मक्खियों की संख्या बढ़ है जिससे बीमारियां फैलने का अंदेशा भी बना है।
विज्ञापन

खबर का असर
8 मार्च को अमर उजाला अखबार ने पीडब्ल्यूडी के नाले गंदगी से अटे, निकासी नहीं, लोग परेशान...शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर से बाद प्रशासन जागा और नालों का निरीक्षण कर समस्या के समाधान की कार्रवाई शुरू की। एसडीएम की ओर से निरीक्षण करने पर दुकानदारों और ग्रामीणों ने अमर उजाला का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें