फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे की बरसात से मिली गर्मी से राहत, हर तरफ पानी ही पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
मौसम में बदलाव का दौर जा रही है। वीरवार की देर शाम मौसम ने फिर करवट ली और इलाके में जमकर बरसात हुई। इलाके में करीब एक घंटे में लगभग 25 एमएम बरसात दर्ज की गई। मौसम में ठंडक घुल गई, तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
बीते दो दिनों से तामपान और उमस बढ़ी हुई थी। मौसम में गर्माहट के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। वीरवार को शाम तक तेज धूप थी। बाहर धूप ने तो भीतर उमस ने लोगों को खूब सताया। शाम छह बजे के बाद मौसम बदला और आसमान में बादल घिर आए। साढ़े छह बजे बरसात शुरू हो गई। करीब साढ़े सात बजे तक खूब झमाझम बरसात हुई। इस एक घंटे में पूरे इलाके में लगभग 25 एमएम बरसात हुई। इस बरसात से तापमान में काफी गिरावट आई। दोपहर जहां 36 डिग्री टेंपरेचर था वहीं साढ़े 7 बजे तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम में ठंडक घुलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार देर रात एवं शुक्रवार को भी बरसात होने की पूरी-पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर तरफ पानी ही पानी
महज एक ही घंटे की इस बरसात ने फिर से निकासी दावों की पोल खोल दी। बराही रोड, मांडोठी बाजार, कमेटी चौक, झज्जर रोड, नजफगढ़ रोड, मेन बाजार सहित कई मार्गों पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ तो निचली कालोनियों में पानी भरने से लोगों को अपने घर से बाहर-भीतर आने जाने में दिक्कत हुई। बस अड्डा और सब्जी मंडी के हालात बेहद बिगड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें