फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 11 फीसदी बच्चे पहुंचे स्कूल, तापमान अधिक होने पर 16 को लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना संक्रमण के कारण नए साल से बंद किए गए पहली से नौवीं कक्षा तक के स्कूलों को सरकार के आदेश के अनुसार वीरवार से खोल दिया गया। पहले दिन विद्यार्थियों में अधिक उत्साह दिखाई नहीं दिया। सरकार के निर्देशानुसार विद्यालय में 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही बुलाया जा रहा है और उनमें से भी आज मात्र 11 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। इनमें से जब स्कूल के प्रवेश द्वार पर उनका शारीरिक तापमान जांचा गया तो 16 विद्यार्थियों का तापमान अधिक पाया गया। जिन्हें घर लौटा दिया गया।
विज्ञापन

जिले में पहली से बारहवीं तक के 526 सरकारी विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 64541 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विभाग की तरफ से 32270 विद्यार्थियों को विद्यालय में बुलाया गया था, लेकिन 3383 विद्यार्थी विद्यालयों में पहुंचे हैं, हालांकि हालांकि प्राइवेट स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बेहतर रही। जिले के निजी विद्यालय में पहली से बारहवीं तक करीब 1 लाख 20 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। जिनमें से करीब 25000 विद्यार्थी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंचे हैं। सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही।
स्कूलों को पहले ही करा दिया था सैनिटाइज
शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार सभी विद्यालयों को विद्यार्थियों के आगमन से पूर्व ही सैनिटाइज करवा दिया गया था। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से सभी स्कूल मुखिया को कमरों को सैनिटाइज करवाने और कोरोना के नियमों का पूरी तरह से पालन करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए थे। वीरवार की सुबह विद्यालय में जाने के लिए विद्यार्थी तैयार होकर अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंच गए थे और निजी विद्यालयों की बसें विद्यार्थियों को लेने के लिए स्टैंड पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कई दिनों के बाद विद्यालय खुले हैं और परीक्षाओं के दिन भी नजदीक हैं। विद्यार्थी एक-दो दिन में पूर्ण संख्या में विद्यालय में पहुंचने लगेंगे।
- बीपी राणा, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें