फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली में 10वें दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। नगर पालिका बादली को भंग कर तीनों गांवों में पंचायती राज व्यवस्था बहाली की मांग को लेकर बादली बस स्टैंड पर चल रहा तीनों गांवों के ग्रामीणों का धरना व अनशन रविवार को 10वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से मुलाकात की। वहीं अनशन पर बैठे एक युवक की तबीयत खराब होने के चलते उसे झज्जर सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। रविवार को प्रदर्शन स्थल पर अधिक संख्या में ग्रामीण पहुंचे। महिलाओं की भागीदारी भी रही। ग्रामीणों ने बादली नगर पालिका को खत्म करने की मांग दोहराई और तीनों गांवों में पंचायतें बहाल किए जाने पर जोर दिया। मास्टर रणबीर गुलिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की कुछ महिलाओं को बरगलाकर चंडीगढ़ ले जाया गया। जब उन महिलाओं को सच्चाई का पता चला तो उन्होंने स्वयं बादली में चल रहे अनशन स्थल पहुंचकर हालात से अवगत करवाया है। गुलिया ने कहा कि गांव में जनमत के आधार पर नगर पालिका का फैसला किया जाना चाहिए, जबकि सरकार सर्वे करवाने की बात कह रही है। इसके अतिरिक्त 10 दिन बाद भी कोई सकारात्मक कदम सरकार और प्रशासन की तरफ से नहीं उठाया गया है। ऐसे में ग्रामीणों का रोष दिनों दिन बढ़ रहा है।
गुलिया खाप तीसा के प्रधान विनोद बादली ने बताया कि एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़ से मिला और नगर पालिका का दर्जा समाप्त करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि अभी तक सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया है जबकि वह आला अधिकारियों को हालातों से अवगत करा चुके हैं। रविवार को धरना स्थल पर होशियार सिंह दरियापुर, हिम्मल पहलवान, सतीश शर्मा, सुखबीर नंबरदार, जयबीर नंबरदार और सोमबीर बादली सहित काफी संख्या में महिला भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें