फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी थाने से 150 मीटर दूर स्थित अखाड़ा परिसर में हुआ संग्राम, कुल्हाड़ियां चलने से तीन पहलवान हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिटी पुलिस थाना से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित विश्वास अखाड़ा में सोमवार दोपहर कुल्हाड़ी-डंडों से लैस करीब 25 युवकों ने हमला बोल दिया जिसमें तीन पहलवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत खराब देख तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हमलावर एक गाड़ी और बाइकों पर सवार होकर आए थे, जो वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सिटी थाना पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी घायलों के बयान दर्ज नहीं हो सके, जिस कारण हमले के कारणों का पता नहीं चल सका।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक गाड़ी व बाइकों पर सवार होकर करीब 20 से 25 युवक विश्वास अखाड़ा पहुंचे। इन्होंने अखाड़े के गेट पर खड़े साहुवास निवासी पंकज, ढाणी फौगाट निवासी विकास व लाधान पाना निवासी रोहित पर कुल्हाड़ियों व डंडों से हमला बोल दिया। करीब 15-20 मिनट तक हमलावरों ने यहां दहशत मचाई। इसके बाद तीनों को घायलावस्था में छोड़कर वो मौके से फरार हो गए। हमले में घायल पंकज साहुवास व रोहित ने बताया कि वो अखाड़ा में ही रहते हैं जबकि उनका तीसरा साथी विकास इस अखाड़े का पूर्व पहलवान रह चुका है। उन्होंने बताया कि सोमवार को विकास उनके पास आया हुआ था। जब वो विकास को छोड़ने बाहर निकले तो इसी दौरान हमलावर युवक वहां पहुंच गए। उनके हाथों में कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप व डंडे थे। घायलों ने बताया कि वो कुछ समझ पाते इससे पहले ही उक्त युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान उनके सिर व हाथों पर कुलहाड़ियों व डंडों से वार किए गए और आरोपियों ने जमीन पर गिरने के बाद उन्हें ईंटें भी मारी। बाद में उन्हें घायलावस्था में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने परिचितों के पास फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके तुरंत बाद उनके परिचित मौके पर पहुंचे और घायलावस्था में उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बाक्स: सिविल अस्पताल में लगी युवाओं की भीड़
घायलों को सिविल अस्पताल लाते ही काफी तादाद में उनके साथी भी वहां पहुंच गए। करीब चार बजे तक सिविल अस्पताल में 30-35 युवा पहुंच गए। इसी दौरान मामले की जानकारी सिटी थाना पुलिस को भी दी गई। किसी अन्य वारदात की आशंका पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। वहीं, घायलों को रेफर करने के बाद उनके साथी भी अस्पताल से चले गए।
बाक्स: सिटी थाना प्रभारी ने अखाड़ा पहुंचकर की पूछताछ
करीब चार बजे सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह भी अपनी टीम सहित विश्वास अखाड़ा परिसर पहुंचे। यहां जमीन पर काफी खून पड़ा था और मेन गेट पर टूटी कुर्सियां व पत्थर भी पुलिस टीम को नजर आए। सिटी थाना प्रभारी ने अखाड़ा में रहने वाले पहलवानों और समीपवर्ती लोगों से भी पूछताछ की।
बाक्स: प्रत्यक्षदर्शी कृष्ण बोला: दीवार फांदकर बचाई मैंने अपनी जान
सिविल अस्पताल पहुंचे हमले के प्रत्यक्षदर्शी कृष्ण ने बताया कि उस समय वह भी अखाड़े में था। जब पंकज, रोहित व विकास अखाड़े के गेट के समीप पहुंचे तो अचानक हाथों में कुल्हाडिय़ां, डंडे व लोहे की पाइप लेकर पहुंचे युवकों ने उन तीनों पर हमला बोल दिया। इस दौरान उसने अखाड़े की दीवार फांदकर अपनी जान बचाई। कृष्ण ने बताया कि हमलावरों ने वहां दस से पंद्रह मिनट उत्पात मचाया और इसके बाद मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

वर्जन::
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौकेपर पहुंच गई थी लेकिन उससे पहले ही हमलावर वहां से फरार हो गए थे। घायल तीन युवकों को पीजीआई रेफर किया गया है। अब पुलिस पीजीआई पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज करेगी और इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस अपने स्तर पर भी आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें