फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइनें लीकेज करने से सड़कों पर हुआ जलभराव, लोगों ने नारेबाजी कर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर में आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर पेयजल लाइन लीक होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इतना ही नहीं लीकेज से सीवर का दूषित पानी भी पेयजल में मिक्स होकर आ रहा है। इससे एक तरफ जहां कालोनियों के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है तो वहीं कई घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। इसके चलते तीन कालोनियों की कुछ गलियों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। रविवार को कालेज मोड़ के समीप लोगों ने लीक पेयजल लाइन ठीक नहीं करने पर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि पिछले लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। दूसरी ओर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पेयजल लाइनें ठीक करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए जा चुके हैं और सोमवार शाम तक समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
लोगों ने बताया कि एपीजे कॉलेज के समीप पेयजल लाइन लीकेज के चलते सड़क के किनारे पानी जमा हो गया है। इसके चलते कॉलेज आने वाली करीब पांच सौ छात्राओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इसके चलते हो रहे परेशानियों और विभागीय अनदेखी से खफा लोगों ने रविवार को विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। दुकानदारों ने बताया कि पेयजल लीकेज की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। कालोनी के कई घरों में सीवर मिक्स पानी पहुंच रहा है तो कुछ घरों में सप्लाई ही नहीं पहुंच पा रही। घरों में पहुंचने वाले दूषित पानी को किसी भी काम में प्रयोग नहीं कर सकते और लोग पानी के टैंकर डलवाने को विवश हैं। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


बस स्टैंड के सामने वाली गली में 20 दिन से बनी है समस्या
बस स्टैंड के सामने वाली गली में भी 20 दिनों से पेयजल लाइन लीकेज कर रही है। इस कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय निवासी मनोज, बसंत, अनिल, अनुराग, गौरव, लक्ष्मी, सुशीला, कांता व भतेरी ने बताया कि उनकी कॉलोनी में पेयजल सप्लाई रात के समय छोड़ी जाती है। लाइन लीकेज करने से लो प्रेशर की समस्या बनी रहती है। उन्होंने बताया कि लाइन लीक होने से घरों में पानी नहीं पहुंचकर सड़क पर ही व्यर्थ बह रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग को समस्या का समाधान कराना चाहिए ताकि लोगों को पेयजल संकट से निजात मिल सके।

लोग बोले : विभाग दिलाए समस्या से निजात
- पिछले काफी समय से पेयजल लाइन लीकेज के कारण घरों में दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। इससे लोगों में बीमारियों फैलने का अंदेशा बना हुआ हैं। जल्द ही इस समस्या का समाधान होना चाहिए। - आशीष, वार्ड-चार

-कॉलेज के समीप पेयजल लीकेज होने से छात्राओं को आनेजाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से सड़क किनारे जमा पानी पर मच्छर पनपने लगे हैं और लोगों में विभाग के प्रति रोष है। - प्रदीप, कालेज रोड निवासी

- यह समस्या पिछले काफी समय से बनी हुई है। इस बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं होने से
लोगों में विभाग के प्रति गहरा रोष बना हुआ है। - ईश्वर, महेंद्रगढ़ रोड निवासी

- पेयजल लाइन लीकेज होने से कालेज के बाहर जलभराव की स्थिति है। वहीं, कुछ घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है तो कई घरों में पेयजल सप्लाई ही नहीं हो पा रही। समस्या की विभाग को सुध लेनी चाहिए। - तेजपाल, कालेज रोड
विज्ञापन


कोट
हमने कर्मचारियों को पेयजल लाइन लीकेज ठीक करने के आदेश दे दिए हैं। बस स्टैंड के सामने वाली गली की लीकेज को हमने रविवार दोपहर ही ठीक करवा दिया है। शहर में जहां भी लीकेज की समस्या बनी है उसे हम जल्द दुरुस्त कर देंगे।
समुंद्र सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें