फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में छाई बहादुरगढ़ की कबड्डी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में छाई बहादुरगढ़ की कबड्डी टीमें
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बीते दिनों राजस्थान में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ की टीमें छाई रहीं। शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां की अंडर-17 और अंडर-19 टीमों ने प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीते। विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में मंगलवार की शाम को धर्म विहार में समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजस्थान के उदयपुर में गत 8 से 10 जून तक हुई इस चैंपियनशिप में कई राज्यों की टीमों ने भाग लिया। हरियाणा की तरफ से बहादुरगढ़ स्थित यूथ कबड्डी एके डमी की अंडर-17 और 19 टीम ने भी दम दिखाया। कोच नीरज कौशिक के मार्गदर्शन में दोनों टीमों ने अपनी स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 टीम ने फाइनल में उदयपुर को हराया तो अंडर-19 टीम ने रेवाड़ी की टीम को शिकस्त दी। अंडर 17 की टीम में करण, विशाल मलिक, अजय, कुनाल, आकाश, शुभम, अंकित, हर्ष मलिक, नवीन और विनय रहे। इसी तरह अंडर 19 की टीम में प्रतीक दलाल, जतिन धनखड़, प्रंशात, कुश दहिया, योगेश, सिकन्दर, ललीत, विक्रांत, नचिकेता, आशीष, अंकित दूहन, अमन, साहिल शामिल थे। इस अवसर पर सिद्धार्थ कुमार, नवीन मलिक, प्रवीन कुमार, रमेश राठी, किशोर, आनंद, अमित कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें