इनेलो ही लड़ रही एसवाईएल मुद्दे की लड़ाई: अभय सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में आज कांग्रेस कई धड़ों में बंटी है और भाजपा से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है ऐसे में जनता इनेलो को ही अपना सबसे मजबूत विकल्प के रुप में मान रही है। वे मंगलवार को दादरी के पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा कभी आत्मचिंतन तो कभी गीता महोत्सव और कभी गोल्डन जुबली के नाम पर प्रदेश की जनता के खून- पसीने की कमाई पानी की तरह बहा रही है। भाजपा को किसानों के दुख दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार एसवाईएल नहर निर्माण जैसे मुद्दे पर चुप है वहीं किसान यूरिया खाद नहीं मिलने से परेशान हैं। अब नहर निर्माण मामले में आरपार की लड़ाई के लिए सात मार्च को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली कर केंद्र व प्रदेश सरकार पर दबाव बनाकर हरियाणा के हितों की रक्षा के लिए बाध्य किया जाएगा । इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, विधायक राजदीप फौगाट,कर्नल रघवीर सिंह छिल्लर,राव बहादुर सिंह, रणबीर सिंह मंदौला, पूर्व चीफ विजय प्रकाश पार्षद आनंद महराणा, महेंद्र शास्त्री, रामनिवास मिर्च, विजय पंचगावा, वाइस चेयरमैन बबलू शयोराण,नीतिन जांघू,लक्ष्मी बलौदा, मनफूल शर्मा,डॉ. विजय सांगवान मंदोला, सज्जन बलाली, राजेश फौगाट,भूपेंद्र ,दरियाव सिंह, रविंद्र छपार, राजेश सांगवान, ऋषिपाल उमरवास, जगदीश सिहाग, कुलदीप दलाल, सूबे सिंह अटेला, महेंद्र जाखड़, रिसाल, औमपाल, विरेंद्र बबलू, राजकुमार, शशी शर्मा, एडवोकेट राकेश कलकल, आशीष ,योगेश ,रविंद्र सांगवान,रमेश लांबा, कोच पिंकी, वेदपाल कादयान, सूरज बैनिवाल,बबलू चौधरी,संजीव रासीवास,शकुंतला,प्रद्युम्न, प्यारेलाल लांबा, कैलाश शर्र्मा,डॉ.ओमप्रकाश, कश्मीर मौजूद थे।