फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 101 महिलाओं ने रचाई मेहंदी

Thu, 08 Aug 2024 07:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
तीज महोत्सव में पौधारोपण करती चेयरपर्सन सरोज राठी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग बहादुरगढ़ शहरी द्वारा सेक्टर-6 के बाल भवन में हरियाली तीज महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। तीज महोत्सव में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने मुख्य रूप से शिरकत की।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कियह त्यौहार महिलाओं द्वारा आपस में मिलजुल कर समाज को विकसित करने में अपना योगदान देने का संदेश देता है। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा प्राचीन लोकगीत गाए गए और झूला झूला गया। महोत्सव में 101 महिलाओं द्वारा मेहंदी लगाई गई। पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा कई अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। विजेता महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पार्षद अनु सिंगल, पार्षद ज्योति रोहिल्ला, संतोष राठी, राजरानी, सुपरवाइजर सीमा, मनीषा, योगेश, वर्कर ओमप्रकाशी, सरिता, जरीना, रेखा, राजेश, निशा, ललिता, मनुजलता, मंजू शर्मा समेत काफी महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें