फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनारोधी वैक्सीन की प्रथम डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि कोरोनारोधी वैक्सीन की प्रथम डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने वाले जिलों की सूची में झज्जर भी शामिल हो गया है। इसके लिए उन्होंने जिलावासियों और संबंधित विभागों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 30 व 31 दिसंबर को मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव चलेगा। दो दिनों में वैक्सीनेशन टीमें जिला के सभी गांवों में पहुंचेगी। वे बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में कोरोना टीकाकरण की समीक्षा बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले की राजस्व सीमा में एक जनवरी से कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज न लेने वालों को सरकारी कार्यालयों, बसों, सार्वजनिक स्थानों आदि में प्रवेश नहीं मिलेगा। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी एक जनवरी से बिना दोनों डोज लिए कार्यालय में प्रवेश नहीं कर पाएंगे और कार्यालय में गैरहाजिरी मानी जाएगी। किसी भी सार्वजनिक स्थान या कार्यालय में बिना दोनों डोज के किसी की एंट्री पाए जाने पर विभागाध्यक्ष की भी लापरवाही मानी जाएगी।
उन्होंने कहा कि मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव को सफलतापूर्वक चलाने के लिए पीएचसी व सीएचसी वाइज नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। डीसी ने कहा कि जिस गांव में वैक्सीनेशन टीमें जाएंगी, वहां उस दिन सुबह शिक्षा विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। ग्रामीणों को वैक्सीनेशन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी निरंतर निगरानी करेंगे
डीसी ने कहा कि मेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत पूरे जिले को दो दिन में कवर करना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को टीम वर्क की भावना से कार्य करना होगा। सभी नोडल अधिकारी निरंतर निगरानी करेंगे। मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान जिला में कोई भी पात्र नागरिक किसी भी वैक्सीनेशन टीम से टीका लगवा सकता है। हमारा लक्ष्य कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य है ताकि कोरोना की तीसरी लहर से बचाव हो सके। वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव मलिक ने बताया कि दूसरी डोज 69 प्रतिशत पात्र नागरिकों को लग चुकी है। बैठक में डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. संजीव मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी बीपी राणा, सीएमजीजीए तान्या सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें