फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए हिसार से 46 लोगों ने नामांकन भरा

Tue, 15 Nov 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
election - फोटो : Bureau
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए हिसार से 46 लोगों ने नामांकन भरा। प्रदेश महासचिव के लिए चार नामांकन भरे गए। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए 12 नामांकन आए। जिला अध्यक्ष के लिए 12 नामांकन आए। विधानसभा अध्यक्षों के लिए 30 नामांकन आए हैं। नामांकनों की बुधवार को जांच होगी। 17 को चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के इसी महीने के अंतिम तीन दिन में होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन भरे गए। जिला कांग्रेस भवन में जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश नेगी की टीम ने नामांकन लिए। हिसार जिले से प्रदेश अध्यक्ष के लिए कोई नाम परफॉरमिंग लिस्ट में नहीं था। इस कारण प्रदेश अध्यक्ष के लिए कोई नामांकन नहीं भरा जा सका। प्रदेश महासचिव के लिए हिसार से चार लोगों ने नामांकन भरे। इसमें जिला पार्षद कृष्ण सातरोड, दिनेश श्योराण, सियाराम तथा शांतनु चौहान का नाम शामिल है। निर्वाचन अधिकारी राकेश नेगी ने बताया कि जिले में कुल 46 नामांकन आए हैं। इसमें जिला अध्यक्ष के लिए 12 लोगों ने नामांकन भरा है। बुधवार 16 नवंबर को इनकी जांच होगी। 17 को चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे।

जिले के लिए नामांकन
सतेंद्र सहारण खेदड़, हांसी से आनंद जाखड़, वरुण गौड़, विजेंद्र हुड्डा, विकास संधू, तेजबीर पूनिया, दीपक कुलड़िया, लियाकत अली, मनोज कुमार, पूनम, सुरेश कुमार घोडे़ला। इसके अलावा 9 विधानसभा अध्यक्ष के लिए 30 नामांकन आए हैं। हिसार विधानसभा अध्यक्ष के लिए अर्जुन ठाकुर ने भी नामांकन किया है। वहीं महासचिव पद के लिए मैदान में उतरे कृष्ण सातरोड ने दावा करते हुए कहा कि वह सबसे अधिक वोट लेकर महासचिव बनेंगे। युवा मतदाताओं से मिलने के लिए प्रदेश भर में जनसंपर्क करेंगे।
विज्ञापन


हिसार में सबसे ज्यादा वोटर
हिसार जिले में सबसे अधिक करीब 13 हजार मतदाता हैं। प्रदेश भर में करीब एक लाख से अधिक मतदाता हो चुके हैं। इस लिस्ट में एक लाख 30 हजार तक मतदाता होने की संभावना है। फाइनल वोटर लिस्ट 17-18 नवंबर को घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें