फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अग्निवीर बनने के लिए युवाओं ने लगाई दौड़

विज्ञापन
हिसार अ​ग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा में हिस्सा लेते युवा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। हिसार में चल रही भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली के छठे दिन बुधवार को सिरसा और फतेहाबाद जिलों के उम्मीदवारों ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी श्रेणी की स्क्रीनिंग में भाग लिया। युवाओं ने शारीरिक मानकों का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जांच प्रक्रिया के एक भाग के रूप में, भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता और अखंडता सुनिश्चित करने के लिए रन-पास चरण में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का रैंडम ड्रग्स टेस्ट किया जा रहा है। 13 अगस्त तक चलने वाली इस रैली में विभिन्न श्रेणियों के 4257 उम्मीदवार भाग लेंगे।
भारतीय सेना की ओर से हिसार छावनी में अग्निवीर भर्ती रैली 1 अगस्त को शुरू की गई थी। इसमें विभिन्न अग्निवीर पदों, जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) व अन्य सैन्य पद पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती रैली हिसार, जींद, सिरसा और फतेहाबाद जिलों के उम्मीदवारों के लिए खुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निवीर पदों में जनरल ड्यूटी (जीडी), तकनीकी, क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी और ट्रेड्समैन (दसवीं और बारहवीं पास) शामिल हैं। इसके अलावा भर्ती रैली में स्थायी श्रेणियों के लिए भी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें आरटी जेसीओ, जेसीओ कैटरिंग, सिपाही फार्मा, एनए तकनीकी, हवलदार शिक्षा और हवलदार एसएसी शामिल हैं। ये पद हरियाणा (गुरुग्राम को छोड़कर) और हिमाचल प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए खुले हैं।सेना के अधिकारियों की मानें तो वे अपने पंजीकृत ईमेल आईडी पर प्रवेश पत्र अवश्य देखे और रैली स्थल पर अपना प्रवेश पत्र, आवेदन पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड अवश्य लाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें