हिसार। कांग्रेस भवन में बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव कृष्ण सातरोड ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि जब सभी विश्वविद्यालय राज्य सरकार से अनुदान प्राप्त हैं तो समान पाठ्यक्रमों की फीस में इतना भारी अंतर क्यों है? एमएससी मैथेमेटिक्स कोर्स की एक वर्ष की फीस गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में 50 हजार रुपये है। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में 20 हजार रुपये और किसी सरकारी कॉलेज में 6 हजार रुपये है। दो वर्षों में जीजेयू ने कुछ कोर्सेज की फीस में 40 प्रतिशत से लेकर 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। एलएलबी कोर्स की फीस पिछले वर्ष 45,000 रुपये थी, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया गया। इस मौके पर सतेंद्र सिंह, आनंद जाखड़, विक्रम सिंघरान, मनोज कोहली, नवीन पुनियां, सुनील नंगथला भी उपस्थित रहे।