फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ फेस्टिवल : प्रवेश द्वार पर भगदड़, सभागार में आतिशबाजी श द्वार पर भगदड़, सभागार में आतिशबाजी

विज्ञापन
हिसार यूथ फेस्टिवल के दौरान हॉल में पटाखा चलाने के बाद उड़ता धुआं, मची भगदड़। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) में आयोजित यूथ फेस्टिवल के दौरान फैली अव्यवस्था से विवि प्रशासन की किरकरी हो रही है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मुख्य गेट पर एंट्री बंद करने से भीड़ बेकाबू हो गई। करीब तीन घंटे बाद सुबह 11 बजे जब गेट खोला गया तो भगदड़ मचने से कई छात्राएं गिर गईं। पैरों के नीचे आने से उन्हें चोटें आईं। वहीं करीब 12 बजे मुख्य स्टेज पर क्लासिकल डांस की प्रस्तुति के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने सभागार में आतिशबाजी कर दी। एक शरारती तत्व ने 20 स्टार का पटाखे जलाकर विद्यार्थियों के बीच फेंक दिया। पटाखे चलने से सभागार में भी भगदड़ मच गई। इस दौरान करीब तीन घंटे तक प्रस्तुतियां बंद रहीं।
विज्ञापन

यूथ फेस्टिवल के आखिरी दिन शुक्रवार को जीजेयू के सुरक्षा कर्मचारियों ने बाहरी लोगों की एंट्री रोकने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया। सुबह करीब 8 बजे ही हजारों की संख्या में युवा फेस्टिवल देखने के लिए पहुंचे तो हंगामा कर दिया। कुछ शरारती तत्वों ने बेरिकेड्स को उठा कर पटक दिया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों से बहसबाजी भी हुई। बाद में हंगामे को देखकर जीजेयू प्रशासन ने सुबह करीब 11 बजे गेट के खोलने के आदेश दिए। गेट खुलने पर भगदड़ के कारण कई विद्यार्थी गिरकर घायल हो गए। रजनी और हरित ने बताया कि भीड़ के बेकाबू होने के कारण उसका चश्मा टूट गया। वहीं सोनू ने बताया कि भीड़ के कारण उसका जूता निकल गया जिससे वह गिरकर घायल हो गया।
क्लासिकल डांस के दौरान चले पटाखे
करीब 12 बजे जब सभागार में मुख्य स्टेज पर क्लासिकल डांस की प्रस्तुति के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने रॉकेट से आतिशबाजी कर दी। एक शरारती तत्व ने 20 स्टार के पटाखे को जलाकर विद्यार्थियों के बीच फेंक दिया, जिससे भगदड़ बच गई। इससे कार्यक्रम तीन घंटे के लिए बंद कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर सभागार को खाली करवाया। जीजेयू पीआरओ डॉ. बिजेंद्र दहिया ने प्रस्तुतियां स्थगित करने की घोषणा की। पीआरओ ने कहा कि जब तक शरारती तत्व हुड़दंगबाजी करते रहेंगे तब तक प्रस्तुतियां नहीं होंगी।
विज्ञापन

चारों दिन हावी रहे हुड़दंगबाज
यूथ फेस्टिवल के चारों दिन हुड़दंगबाजी हुई। वीरवार को कार्यक्रम के दौरान अचानक बिजली जाने से अव्यवस्था फैली थी। दूसरी ओर जीजेयू प्रशासन में सही कॉर्डिनेशन न होने के कारण यूनिवर्सिटी के अधिकारी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं कर पाए। टीचर एसोसिएशन का कहना है कि यूथ फेस्टिवल में यूनियन के पदाधिकारियों की ड्यूटी तक नहीं लगाई। वहीं यूनिवर्सिटी के सभी छात्र संगठनों को भी यूथ फेस्टिवल में शामिल नहीं किया गया। अगर छात्र नेताओं की अनुशासन में ड्यूटी लगती तो ऐसी नौबत नहीं आती।
कॉलेज पहचान पत्र दिखाने पर हुई एंट्री
यूथ फेस्टिवल देखने आए विद्यार्थियों के कॉलेज पहचान पत्र दिखाने के बाद ही कैंपस में एंट्री होने दी गई। मगर हंगामे होने के बाद कई आउटसाइडर जीजेयू में प्रवेश कर गए। सूत्रों की मानें तो कुछ आउटसाइडर ऐसे भी थे जिन्होंने शराब पी रखी थी।
बयान ----
यूथ फेस्टिवल में आए शरारती तत्वों ने हुड़दंगबाजी और पटाखे बजाकर माहौल खराब किया है। एक विद्यार्थी होने के नाते यह बिल्कुल गलत है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। कोरोना महामारी के तीन साल बाद होने युवा महोत्सव हुआ है। विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने पूरी मेहनत और लगन से काम किया है।
विज्ञापन

- प्रो. विनोद छोकर, प्रॉक्टर, जीजेयू

हिसार जीजेयू के यूथ फेस्टिवल में मेन गेट बंद के बाद हुडदंग मचाते छात्र-छात्राएं। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें