फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोक्सो एक्ट मामले का आरोपी युवक एक दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पोक्सो एक्ट मामले में गिरफ्तार आरोपी युवक को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड अवधि में आरोपी से निशानदेही करवाई जाएगी। उसके लिए पुलिस उसे हरिद्वार, लुधियाना व अमृतसर लेकर जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मिलगेट थाने में 27 अगस्त को धारा 363, 366ए के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने मिलगेट क्षेत्र निवासी एक युवक को शुक्रवार को नाबालिग सहित अमृतसर से बरामद किया था। आरोपी के खिलाफ दर्ज केस में पोक्सो एक्ट व धारा 376 भी जोड़ दी गई थी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया था कि दोनों की दोस्ती थी। उनके एक दोस्त ने पुलिस को बताया था कि आरोपी युवक अपने साथ मोबाइल फोन ले गया है। उसके मोबाइल फोन की लोकेशन के सहारे पुलिस उन तक पहुंची थी।
ये था मामला
27 अगस्त को नाबालिग के दादा ने मिलगेट थाने में दी शिकायत में बताया था कि 27 अगस्त की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसकी पोती को अज्ञात बहला-फुसलाकर ले गया। शिकायत में बताया था कि उसकी पोती के बैग से एक मोबाइल फोन भी मिला है। नाबालिग सातवीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें