फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आधी रात युवक को बुलाकर छुरी से किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शास्त्री नगर निवासी युवक को रविवार आधी रात फोन कर बुलाने के बाद आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। छुरी, ईंट और पिस्तौल के बट से वार कर उसे घायल कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने पटेल नगर निवासी अमित उर्फ मीतू और सुशील उर्फ बंगाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल छुरी बरामद की है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सचिन ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त रात करीब 2:15 बजे अमित ने फोन कर उसे बंटी मीट वाली दुकान के पास बुलाया था। वहां पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू हो गई। पुरानी रंजिश में आरोपियों और उनके साथियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि सुशील ने ईंट और अमित ने पिस्तौल के बट से वार किया, जबकि चंदन व मोनी ने छुरी और ईंट से हमला किया। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें