हांसी। गांव ढाणी कुंदनापुर में 30 वर्षीय बलवान ने बुधवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कुंदनापुर में 30 वर्षीय बलवान ने फंदा लगा लिया है।
पुलिस जब कुंदनापुर गांव में पहुंची तो बलवान का शव उसके कमरे की छत में लगी कुंडी से लटका हुआ मिला। मृतक बलवान की पत्नी पिछले 10-15 दिनों से अपने मायके गई हुई थीं। उसके घर के अंदर एक-दो सदस्य ही मौजूद थे। बलवान कमरे में अकेला था। घटना की जानकारी परिजनों को वीरवार सुबह मिली। एएसआई ने बताया कि बलवान ने शराब का सेवन भी कर रखा था। फंदा लगाए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव का हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।