फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, शव के पास पड़ी मिली सिरिंज, प्रेम विवाह किया था, पत्नी 5 माह की गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव सुल्तानपुर निवासी आशीष मलिक (25) की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई है। उसका शव मंगलवार को जिंदल पार्क की दीवार के साथ पीली कोठी में मिला। शव के पास खाली सिरिंज भी बरामद हुई है। आशीष ने कुछ महीने पहले ही दिल्ली की युवती से प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी 5 महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के निवासियों ने बताया कि आशीष का परिवार गांव से दूर खेतों में बने घर में रहता है। आशीष नशे का आदी था। वह 23 फरवरी को बाइक लेकर घर से निकला था। बाद में संपर्क करने पर उसका फोन बंद मिला। आशीष का एक रिश्तेदार मंगलवार को सुबह उसे ढूंढता हुआ जिंदल पार्क में आया, जहां गेट के पास उसकी बाइक खड़ी मिली। इसके बाद पार्क के साथ लगती पीली कोठी में आशीष मृत अवस्था में मिला। पास में खाली सिरिंज पड़ी थी। नशे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें