फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बीए बीएड व बीएससी बीएड में दाखिले के लिए 14 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

Sun, 29 Jun 2025 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बीएड करके शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में अब विद्यार्थी 12वीं के बाद चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीए-बीएड व बीएससी बीएड में दाखिला ले सकते हैं। दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। दोनों ही कोर्सों में 50-50 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन


दोनों कोर्स नई शिक्षा नीति के इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के तहत करवाया जाएंगे। चार साल का इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) अभी देशभर में जीजेयू समेत 64 संस्थानों में चल रहा है। जीजेयू में पिछले साल ही इस कोर्स को शुरू किया गया है। यह कोर्स उन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी है जो 12वीं के तुरंत बाद शिक्षक बनने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं। चार साल में ही विद्यार्थी स्नातक और बीएड की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होती है। साथ ही, शिक्षा के क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि आईटीईपी के अंतर्गत बीएससी-बीएड और बीए-बीएड दोनों ही कोर्सों में रोजगार की अपार संभावनाएं है। कोर्सें में दाखिला नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा संचालित नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) के आधार पर किया जाएगा। दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। दाखिलों के लिए संभावित मेरिट लिस्ट 16 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार www.gjust.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसिलिंग का शेड्यूल
पहली काउंसिलिंग : 18 जुलाई
दूसरी काउंसिलिंग : 22 जुलाई
तीसरी काउंसिलिंग : 24 जुलाई
ओपन काउंसिलिंग : 29 जुलाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें