फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कर्मचारियों के हकों को छीन रही है सरकार

Sun, 29 Jun 2025 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ऑल हरियाणा यूनिवर्सिटी एम्प्लॉइज फेडरेशन के चेयरमैन विपिन वधवा ने हरियाणा सरकार की ओर से यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू किए जाने के निर्णय का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से एक अगस्त से यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू करना कर्मचारियों की उम्मीदों और भावनाओं के साथ धोखा है।
विज्ञापन


चेयरमैन वधवा ने कहा कि सरकार बिना सोचे समझे फिर से ऐसी पेंशन स्कीम को लागू कर रही है जो एनपीएस से भी घातक है। सरकार द्वारा कर्मचारियों को एनपीएस, यूपीएस व ओपीएस में से कोई एक विकल्प चुनने का मौका भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन कर्मचारी के बुढ़ापे का सहारा होता है जो सरकार ने छीन लिया है।

उन्होंने यूपीएस का विरोध करते हुए अविलंब वापस लेने और सभी विश्वविद्यालय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू किया जाए की मांग की है।

फेडरेशन के प्रेस सचिव मुकेश तंवर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 2005 से पहले जारी किए गए विज्ञापन के तहत भर्ती हुए कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दे दिया है और प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें