दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मंगलवार को हिसार के महावीर स्टेडियम में मनाया गया। जिसमें जिले के छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजूर्गों तक सभी ने योगाभ्यास किया। योग की शुरूआत हवनयज्ञ से की गई। इसके बाद योगासन कियाएं आरंभ हुई।
छोटे बच्चों ने योगा के गजब के करतब दिखाए गए। इस मौके पर राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद चेयरमैन ब्रह्मदेव ने की। योग शिविर में 2500 के करीब लोग थे, जिसमें बच्चों की संख्या सर्वाधिक थी।
शिविर से इनेलो और कांग्रेस ने दूरी बनाई रखी। शिविर में 15 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी। इधर जिले भर में हजारों की संख्या में लोगों ने योग किया। कॉलेजों से लेकर सामाजिक संस्थाओं व मंदिरों में योग किये गए।
ये रहे मौजू
इस अवसर पर राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, जिला परिषद चैयरमेन ब्रह्मदेव के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनियां, उपायुक्त निखिल गजराज, एसपी अश्वनी शैणवी, एसडीएम अशोक बंसल, नगर निगम मेयर शकुंतला राजलीवाला, सीनियर डिप्टी मेयर दयानंद सैनी, डिप्टी मेयर भीम महाजन, एडीसी विजय कुमार, सीटीएम सरजीत नैन, जिला बागवानी अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह दूहन, डीएसओ सूबेसिंह बैनीवाल, भाजपा नेता मनदीप मलिक, डीईओ बलजीत सहरावत, डीईईओ संतोष हुड्डा, एईओ सतबीर जाखड़, एएसपी हांसी राजेंद्र मीणा, डीएसपी गीतिका जाखड़, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुशीला, पतंजलि से वीरेंद्र बडाला, सुरेंद्र हिंदुस्तानी आदि मौजूद थे।
अंतरराष्ट्रीय योगा प्रोटोकोल का करवाया योगाभ्यास-
आर्यनगर व बाडोपट्टी के बच्चों ने योग के करतब दिखाकर वहां उपस्थित सभी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। पतंजलि प्रभारी वीरेंद्र बडाला ने अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकोल का पूर्ण अभ्यास करवाया।
योगा करने में हुई परेशान
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी और डीसी निखिल गजराज योगा शुरू करने के कुछ देर बाद थके हुए से नजर आए। योग मास्टर द्वारा करवाये जा रहे कुछ योगाभ्यास को नहीं कर पाए तो पतंजलि के योग शिक्षकों ने योगासनों के बारे में बारीकी से बताया गया।
इसके बाद दोनों ने पूरी तल्लीनता के साथ योगासन किए। एसपी अश्विन शैणवी को भी कुछ योगा करने में परेशानी आई। वे शीतली प्राणायाम नहीं कर पाए। एक योग शिक्षक ने उन्हें शीतली प्राणायम करके दिखाया। इसके बाद एसपी शैणवी ने मुस्कुराते हुए इस योग को किया। वहीं एसडीएम अशोक बंसल योगा करने के मामले में अन्य के लिए प्रेरणास्त्रोत बने रहे। उन्होंने प्रत्येक योगासन को सहजता से किया।
महाबीर स्टेडियम से सातरोड़ तक निकाली गई योग रैल
महाबीर स्टेडियमच में योगाभ्यास समाप्त होने के बाद योग रैली निकाली गई। जो महाबीर स्टडियम से शुरू होकर शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए सातरोड़ गांव में पहुंची। यहां भारत स्वाभिमान के प्रभारी मुकेश कुमार के आवास पर रैली को संपन्न किया गया।
योग प्राचीन भारतीय जीवन पद्धति- मंत्री वेदी
योग एक प्राचीन भारतीय जीवन पद्धति है। जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम होता है। ये विचार मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने महाबीर स्टेडयिम में अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय योग शिविर में कहे।
उन्होंने कहा कि योग को पूरे विश्व में पहचान दिलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वापिस दिलाने का काम किया है। आज विश्व के लगभग 191 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग को घर-घर पहुंचाने में स्वामी रामदेव ने अहम भूमिका निभाई है। जिला स्तरीय योग शिविर का शुभारम्भ हवन यज्ञ कर किया गया।