फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसडी महिला महाविद्यालय में मनाया जाएगा योग दिवस

Thu, 19 Jun 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
योग दिवस की तैयारी को लेकर बैठक करते एसडीएम राजेश खोथ।
विज्ञापन
हांसी। उपमंडल स्तर पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन एसडी महिला महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संयुक्त कार्यालय परिसर में एसडीएम राजेश खोथ की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन


खोथ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से मानने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम उपस्थित रखने के निर्देश दिए। इसी तरह से अलग अलग कार्यों के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां निर्धारित करते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूर्ण करने के लिए कहा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए लगभग सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। योग दिवस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। एसडीएम ने कहा कि तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने के लिए हर व्यक्ति को दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें