फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एक्सरे मशीन ठीक हुई, आज तकनीकी एक्सपर्ट करेंगे इंस्टॉल

Wed, 11 Dec 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। नागरिक अस्पताल में बुधवार को एक्सरे की मशीन फिर से लगाई जाएगी। मंगलवार को कर्मचारी इसे चंडीगढ़ से ठीक करवाकर लौटे हैं। ऐसे में दोपहर से एक्सरे की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मशीन की हेड ट्यूब खराब होने से इसे ठीक कराने के लिए चंडीगढ़ में कंपनी में भेजा गया था। वहां पर इसे ठीक किया गया। सोमवार को कर्मचारी इसे लेने गए थे। मंगलवार को कर्मचारी इसे लेकर लौटे। अब बुधवार को तकनीकी एक्सपर्ट इसे फिर से इंस्टॉल करेंगे। जिसके बाद एक्सरे की सुविधा नागरिक अस्पताल में करीब आठ दिन बाद शुरू हो जाएगी।
नागरिक अस्पताल में बीते सप्ताह से एक्सरे मशीन खराब है। मशीन खराब होने के कारण यहां पर मरीजों को परेशानी हो रही है। कई मरीज निजी सेंटर से एक्सरे करवा रहे हैं तो कई मशीन ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। नागरिक अस्पताल में दो एक्सरे मशीन हैं एक बड़ी मशीन 300 एमए व दूसरी छोटी मशीन 100 एमए की। दोनों मशीनें करीब 14 से 15 वर्ष पुरानी हैं। छोटी मशीन को पोर्टेबल मशीन के तौर पर या फिर जरूरत के समय इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन तीन साल पहले बड़ी एक्सरे मशीन 300 एमए की खराब हो गई। ऐसे में रेडियोलॉजिस्ट 100 एमए एक्सरे मशीन से ही काम चला रहे हैं। जबकि अस्पताल में अभी 500 एमए एक्सरे मशीन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें