फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से दो युवक घायल

Wed, 11 Dec 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। सिसाय में तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिसाय बोलान निवासी सचिन ने बताया कि वह मलिक होंडा एजेंसी में सेल्समैन की नौकरी करता है। सोमवार शाम साढ़े सात बजे वह अपने दोस्त सिसाय कालीरामन निवासी शशि के साथ बाइक पर सवार होकर गांव जा रहा था। जब हम अपने गांव में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से एक सफेद रंग की कार तेज गति से आई और उनकी बाइक में टक्कर मारी। कार सवार टक्कर मारकर अपनी कार को बिना रोके सीधा गांव सिसाय की तरफ भाग गया। नीचे गिरने से दोनों को चोटें लगी। हादसे के समय वह बाइक चला रहा था। राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया और उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें