फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एशिया चैंपियनशिप में पहलवान सिमरण ने जीती चांदी

विज्ञापन
कोच के साथ विजेता सिमरण। 
विज्ञापन
हिसार। किर्गिस्तान के बिश्केक में हुई अंडर-15 एशिया चैंपियनशिप में पहलवान सिमरण ने रजत पदक हासिल किया। सिमरण उमरा के एशियन स्पोटर्स स्कूल में कोच संजय मलिक के पास अभ्यास कर रही हैं। 54 किलोग्राम भारवर्ग में सिमरण का फाइनल मुकाबला जापान की पहलवान के साथ हुआ। मगर इस मुकाबले में वह हार गई और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अब सिमरण का अगला लक्ष्य वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है। वहीं, दिल्ली के एयरपोर्ट पर पहुंचने पर कोच संजय मलिक ने सिमरण का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। पहलवान सिमरण भिवानी जिले के गांव फरटिया भीमा से हैं।
विज्ञापन


लड़कियों को पहलवानी करते देखा तो सिमरण ने शुरू की कुश्ती
सिमरण तीन साल से उमरा के एशियन स्पोटर्स स्कूल में प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच संजय मलिक ने बताया कि छठी कक्षा में सिमरण के दादा स्वर्गीय अमर सिंह उसे स्कूल लेकर आए थे। यहां उसने पहलवानों को अभ्यास करते हुए देखा। कुछ दिन बाद सिमरण ने भी कुश्ती में ही कॅरिअर बनाने की ठान ली और पहलवानी सीखनी शुरू कर दी। उसके बाद सिमरण ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब सिमरण ने रजत पदक जीत देश का नाम रोशन किया है। वहीं, 10 जुलाई को गांव फरटिया भीमा में सिमरण का विजयी जुलूस निकाला जाएगा।
सिमरण की उपलब्धियां
- 2024 में स्कूली नेशनल में रजत पदक
- 2025 में अंडर-15 नेशनल में स्वर्ण पदक
वर्जन
सिमरण बेहतरीन पहलवान हैं। एशिया चैंपियनशिप में सिमरण पदक जीतकर अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनी हैं। भविष्य में भी सिमरण इसी तरह दाव-पेंच लगाते हुए पदकों की झड़ी लगाएगी। पहले भी सिमरण नेशनल स्तर पर पदक जीत नाम चमका चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय मलिक, कोच, कुश्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें