फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान निर्मला बूरा घर में अभ्यास के साथ सामाजिक दूरी का दे रहीं संदेश

विज्ञापन
घर पर अभ्यास करती निर्मला बूरा। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
अश्वनी कुमार
विज्ञापन

हिसार। मधुबन में हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर एवं हिसार जिले के गांव घिराय की रहने वाली निर्मला बूरा ने अपनी प्रैक्टिस जारी रखने के लिए क्वार्टर में ही कुश्ती का मैट लगा लिया। निर्मला अपनी ड्यूटी करने के साथ ओलंपिक की तैयारी के लिए सुबह-शाम क्वार्टर में पसीना बहा रही हैं। हालांकि कोरोना को देखते हुए वर्ष 2020 में होने वाले ओलंपिक गेम्स पोस्टपोन हो गए हैं।
नेशनल और इंटरनेशनल में 30 से ज्यादा पदक जीत चुकीं निर्मला ने बताया कि मधुबन में उनके क्वार्टर में उनकी दो सहेलियां सोनीपत से तमन्ना और पानीपत से गरिमा रहती हैं। दोनों ही स्कूली नेशनल लेवल तक खेली हुई हैं। ऐसे में निर्मला सुबह-शाम अपनी जूनियर खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस कर रही हैं। साथ ही निर्मला अपनी सहेलियों को कुश्ती की नई तकनीक भी सिखा रही हैं।
विज्ञापन

निर्मला ने बताया कि उसका लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है। निर्मला के पिता ईश्वर सिंह किसान और माता किताबो देवी गृहिणी हैं।
निर्मला बोलीं - प्रैक्टिस न हो बाधित, इसलिए क्वार्टर में कर रही प्रैक्टिस
पहलवान निर्मला बूरा का कहना है कि लॉकडाउन में वह बाहर कहीं भी प्रैक्टिस नहीं कर सकती। ऐसे में प्रैक्टिस बाधित न हो, इसलिए उन्होंने क्वार्टर में ही मैट लगाकर तैयारी करनी शुरू कर दी। निर्मला ने बताया कि वह सुबह-शाम मधुबन में क्वार्टर में कुश्ती की प्रैक्टिस करती है।
विज्ञापन

प्रैक्टिस के साथ कर रहीं जागरूक
प्रैक्टिस करने के साथ निर्मला सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक कर रही हैं। वहीं निर्मला बूरा ने अपील की सभी मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंश बनाकर करोनो से बचाव करें। इतना ही नहीं निर्मला फोन पर भी लोगों को जागरूक कर रही हैं।
ये हैं निर्मला की उपलब्धियां
- 2017 में वर्ल्ड पुलिस गेम्स में स्वर्ण पदक
- 2019 में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक
- 2019 में वर्ल्ड पुलिस गेम्स में स्वर्ण पदक
- 2020 में एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें