फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के जवानों को डंडा दिखा भागे बाइक सवार युवक, 29500 रुपये का चालान

विज्ञापन
मौके पर युवकों की बाइक का चालान करती पुलिस। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। हिसार चुंगी के समीप मंगलवार सुबह एक बाइक पर जा रहे तीन युवकों को जब होमगार्ड के जवानों ने रुकने का इशारा किया तो युवकों ने उल्टा पुलिस प्रशासन को डंडा दिखाते हुए गाली देकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद एसआई अजीत सिंह को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने होमगार्ड के जवानों को युवकों का पीछा करने के लिए कहा, करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जवानों ने गलियों में घुसे बाइक सवार तीनों को काबू कर लिया। इस दौरान पुलिस ने युवकों की बाइक को इंपाउंड करते हुए 29500 रुपये का चालान काटा। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक विकास नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। एसआई अजीत सिंह ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के तहत कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें