फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाएं- दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अर्बन इस्टेट टू स्थित पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस के अवसर पर जेजेपी सदस्यता अभियान शुरू करेगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को इसी संदर्भ में जिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी का जुड़ाव प्रदेश के हर घर से होना जरूरी है। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाकर उसे पार्टी से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेजेपी जननायक चौधरी देवी लाल की नीतियों को अपना आदर्श मानती है। हिसार लोकसभा को अपना मुख्य कर्मक्षेत्र बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान का रिकॉर्ड बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने कहा कि पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के 13 मार्च को आने वाले जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिये जेजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान 13 अप्रैल तक चलेगा। इस दिन पार्टी नशामुक्ति अभियान चलाएगी। इस अवसर पर राज्यमंत्री अनूप धानक, शाहबाद से विधायक रामकरण काला, बरवाला विधायक जोगी राम सिहाग, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्षा शीला भयाण, जिला प्रभारी मास्टर ताराचंद, कृष्ण गंगवा, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, सज्जन लावट, धर्मपाल वर्मा, अमित बूरा, सिल्क पूनिया, सत्यवान बिछपड़ी, कर्ण सिंह दैपल, अमित ग्रोवर, गौरव सैनी,राज हसीना, ताराचंद बाजेका, एडवोकेट कलम सिंह, हरफूल खान भट्टी, सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें