फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात पहुंची 15 महिला सरपंच आज पीएम के हाथों होंगी सम्मानित

Wed, 08 Mar 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
womes day - फोटो : Bureau
विज्ञापन
प्रतिनिधि को साथ नहीं ले जाने दिया तो 11 महिलाओं ने प्रधानमंत्री के हाथों मिलने वाला सम्मान ही ठुकरा दिया। जिले में स्वच्छता की दूत बनकर काम करने वाली 25 महिला सरपंचों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 8 मार्च को सम्मानित किया जाना था।
विज्ञापन

इंटरनेशनल वूमन-डे पर देश भर की महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। जिसमें हरियाणा से करीब 500 महिलाओं का चयन किया गया था। हर जिला से 25 सरपंचों का नाम शामिल किया गया है। सम्मानित होने वाली  महिलाएं गुजरात पहुंच गई हैं। इन महिलाओं को गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करवाया गया। 8 मार्च बुधवार  को ये महिलाएं महिला दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में शरीक होंगी। कार्यक्रम के लिए महिला सरपंचों को स्वयं  कार्यक्रम में शरीक होना होगा। सरपंच प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे। एडीसी कार्यालय की ओर से इन सभी महिलाओं को यह जानकारी दी गई थी। जिसमें महिला सरपंचों का पूरा खर्च सरकार की ओर वहन किया जाना है। कुल 25 में से 10 महिला सरपंचों ने अपने प्रतिनिधि को साथ लिए पीएम के समारोह में जाने से इनकार कर दिया। जिला प्रोजेक्ट मैनेजर पिंकी यादव स्वयं सहित 16 महिलाओं को लेकर ही गुजरात पहुंची है।

यह सरपंच होंगी सम्मानित
डीपीएम पिंकी यादव, चूली कलां से सरोज कुमारी, महलसरा से रेणू बाला, सारंगपुर से इंदू, साबरवास से        रीना रानी, बाडया खेड़ा से सीमा रानी, ब्यानाखेड़ा से पूनम, जुगलान से ज्योति, बास आजमशाहपुर से सुनीता देवी, अलीपुर से सरोज, पनिहार चक से सावित्री, ढाणी कुम्हारान से सुनीता, चमारखेड़ा से अमिता, दौलतपुर से सुजीता, किनाला से रचना, लालपुरा से शीला।  
विज्ञापन


यह सरपंच नहीं गई सम्मान लेने
ढाणी मोहब्बतपुर से रजनी, कोहली से निर्मला रानी, कनौह से मीना रानी, किरमारा से सुनीता, धिगताना से कविता, बांडाहेड़ी से सुमित्रा देवी, भाटला से सुदेश, शेखपुरा से पूजा, हरिता से किरण बाला, रावत खेड़ा से पूनम देवी, भिवानी रोहिला से आशा रानी नहीं पहुंची।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें