फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हिसार में महिलाओं का शराब ठेके के खिलाफ धरना, कहा- ठेका हटे बिना नहीं उठेंगे

Fri, 31 Oct 2025 04:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

गांव डोभी में कन्या गुरुकुल है, जिसके कारण वहां वर्षों से शराब बिक्री पर प्रतिबंध है। पहले ठेका डोभी के नजदीक खोले जाने की योजना थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद इसे खारिया की जमीन पर शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
धरना दे रही महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के बालसमंद क्षेत्र के गांव खारिया और डोभी के चौराहे पर खोले गए नए शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गांव की महिलाओं ने चौराहे पर धरना देकर प्रशासन से ठेका बंद करवाने की मांग की है।

विज्ञापन


धरना दे रही महिलाओं में संतोष, गुड्डी, लीला और कल्पना ने बताया कि यह ठेका डोभी और खारिया गांवों से करीब दस एकड़ दूरी पर खोला गया है। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों में यहां कभी शराब ठेका नहीं था, लेकिन अब ठेकेदार ने अपनी आय बढ़ाने के लिए ठेका खोल दिया है।

महिलाओं का कहना है कि शराब ठेका खुलने से महिलाओं और लड़कियों को आने-जाने में परेशानी होने लगी है। लोग ठेके पर शराब पीकर अशोभनीय बातें करते हैं, जिससे ग्रामीणों को असुरक्षा महसूस होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक ठेका हटाया नहीं जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में ठेकेदार राजेंद्र ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ठेका विभागीय अनुमति और फीस जमा कर खोला गया है। उन्होंने कहा कि यह ठेका खारिया की जमीन पर है और डोभी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित है। राजेंद्र का आरोप है कि “कुछ लोग साजिश के तहत महिलाओं को भड़का रहे हैं।”

गौरतलब है कि गांव डोभी में कन्या गुरुकुल है, जिसके कारण वहां वर्षों से शराब बिक्री पर प्रतिबंध है। पहले ठेका डोभी के नजदीक खोले जाने की योजना थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद इसे खारिया की जमीन पर शिफ्ट किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जुलाई माह में भी चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी और उस समय भी ठेका खोले जाने का विरोध किया था। उनका कहना है कि धमकियों के बावजूद वे इस बार ठेका हटवाकर ही दम लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें