फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सियासी रण में दम दिखाने को तैयार नारी शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उकलाना नगर पालिका के चुनाव में चेयरपर्सन पद के लिए चार महिलाएं मैदान में हैं। नगर पालिका के 16 वार्डों में 66 प्रत्याशियों में से 11 ने नामांकन वापस ले लिया। अब कुल 55 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। मंगलवार को चुनाव चिह्न वितरण किए गए। भाजपा प्रत्याशी निकिता गोयल को कमल का फूल , निर्दलीय प्रत्याशी रीमा सोनी को कुर्सी, सोनिया बतरा गुलाटी को हाथ की घड़ी, नीरू रानी को ढाेलक का चुनाव चिह्न दिया गया है।
विज्ञापन


सोनिया बतरा जजपा से जुड़ी हैं। अभी तक कांग्रेस, इनेलो, भाजपा ने किसी प्रत्याशी को समर्थन देने का एलान नहीं किया है। पार्षद पद के लिए 13 नामांकन वापस लेने वालों में शमशेर गिल, सुमन, विक्रम सिंह भोला, यशस्वी जैन, बिंदु, महक, रोहित, रवि, कोहिनूर, दीपक और कुलदीप शामिल हैं।

निर्वाचन अधिकारी और बरवाला के उप मंडल अधिकारी अश्वीर सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल को नामांकन की जांच की गई और सभी नामांकन सही पाए गए। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 28 अप्रैल दोपहर 3 बजे थी। मतदान 10 मई को होगा और परिणाम 13 मई सुबह 8 बजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


जानें....किस वार्ड में कितने दावेदार

वार्ड नंबर एक में अभिषेक और विनोद कुमार आमने-सामने हैं, जबकि वार्ड दो में दीपा और दयावंती के बीच मुकाबला होगा। वार्ड तीन में सरोज बाला, सुमन, दीपिका और वार्ड चार में सीमा गोयल, बबीता, सुनीता के बीच मुकाबला होगा। वार्ड पांच में राजीव, विकास कुमार जैन, सुमित भ्याना चुनाव लड़ेंगे। वार्ड छह से अमित कुमार, जतिन और राजीव शर्मा ताल ठोक रहे हैं। वार्ड आठ में नीलम देवी, हरीश कुमार, अजय के बीच मुकाबला होगा। वार्ड नौ में ईशु सोनी, प्रवीण गर्ग, कुनाल शर्मा तो वार्ड दस में विकास, प्रवीण, सुनीता के बीच टक्कर है। वार्ड 11 से सतीश कुमार, लवली, पवन कुमार, प्रवीण तो वार्ड 12 से निशा, रश्मि, सुनीता देवी भाग्य आजमा रहे हैं।। वार्ड 13 में नंदलाल, राजेश, विपिन, विनोद, रोहताश, सोमनाथ, राजकमल चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड 14 में सोनिया, रीतू,सोनम, सोनिया देवी,रीना, कोमल, संज रानी सहित आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड 15 में सुदेश, सुनीता, मीनाक्षी और वार्ड 16 में भरत सिंह, फूल कुमार, राजेश, बलजीत के बीच मुकाबला होगा।



वार्ड 14 में सर्वाधिक 8 प्रत्याशी



वार्ड नंबर सात में एकमात्र प्रत्याशी गोशाला के पूर्व प्रधान अभेराम को निर्विरोध पार्षद चुना गया है। वार्ड नंबर 13 में सबसे अधिक 9 पर्चे भरे गए थे। दो लोगों के नामांकन वापस लेने के बाद अब 7 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। वार्ड नंबर 14 में सबसे ज्यादा 8 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। यह वार्ड महिला के आरक्षित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें