फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महिलाओं ने प्रशासन को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम, सुधार नहीं हुआ तो जल घर को जड़ेंगे ताला

विज्ञापन
 गांव बडाला के जलघर में प्रदर्शन करती गांव की महिलाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
बास। बडाला गांव में पिछले 20 दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का वीरवार को सब्र का बांध टूट गया। महिलाओं ने एकत्रित होकर बडाला गांव के जल घर में सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब 2 घंटे तक हंगामा होता रहा, लेकिन जलघर में तैनात कोई भी कर्मचारी महिलाओं के बुलाने पर भी मौके पर नहीं पहुंचा। महिलाओं ने प्रशासन से गांव के कर्मचारियों को बदलने और पानी के टैंकों की सफाई करने की मांग की है। महिलाओं ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है और कहा कि अगर 3 दिन में उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जलघर पर ताला जड़ देंगी।
गांव बडाला निवासी मंजू, ऊषा, अंजू, रीतू, नीलम, रेणु, सुदेश, सुमन, किताबों, कमलेश, गीता, बीरमती, सीमा, सरोज, गुड़िया, सोहना इत्यादि ने बताया कि उनके घरों पर पिछले 20 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हुई है। वही आम दिनों में भी करीब 10 दिन में एक बार ही पानी की सप्लाई उनको मिलती है। अगर सर्दियों में ही पानी की सप्लाई का यह हाल है तो मई, जून और जुलाई में सप्लाई की स्थिति क्या होगी। जो पानी उनके घरों में आता है वह पीने पानी पीने लायक नहीं होता क्योंकि मुख्य टैंक में बहुत ही गंदगी है और उसमें घास उगी हुई है। उन्होंने गांव के सरपंच को कई बार टैंक की सफाई करवाने को कहा, लेकिन न तो जल घर के कर्मचारी टैंक की सफाई कर रहे हैं और न ही गांव का सरपंच इसकी सफाई करवा रहा है। जिसका खामियाजा गांव के लोगों को गंदा पानी पीकर भुगतना पड़ रहा है। गंदा पानी पीकर गांव के लोग बीमार हो रहे हैं। इन समस्याओं को लेकर वह जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर रविवार तक भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को गांव के जल घर पर ताला जड़ देंगी। वही जल घर में जगह-जगह शराब की खाली बोतलें पड़ी मिलीं, जिसको लेकर महिलाओं ने कहा कि यहां जलघर में जो भी लोग बैठकर शराब पीते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि जल घर में दो नलकूप लगे हुए हैं। पूरा गांव पीने का पानी इन्हीं नलकूप से लेकर जाता है। कई बार महिलाएं अंधेरा होने के बाद भी यहां से पानी लेकर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जल घर के टैंकों की साफ-सफाई रखना जल घर के कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। ग्रामीण और ग्राम पंचायत की तरफ से कई बार इनको बोला जा चुका है, लेकिन कर्मचारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे। गांव को पानी की सप्लाई सही ढंग से नहीं देने के लिए जल घर के कर्मचारी ही जिम्मेदार हैं। गांव के लोग बार-बार इनको बदलने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर जल्द ही जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। -जोरा सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत बडाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें