फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की महिला डॉक्टर ने अपने चिकित्सक पति पर लगाया शोषण का आरोप

विज्ञापन
महिला डॉक्टर ने चिकित्सक पति पर लगाए शोषण के आरोप। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। शहर की महिला चिकित्सक ने अपने चिकित्सक पति के खिलाफ पुलिस में दहेज व शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला चिकित्सक की शिकायत पर उसके पति व देवर सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला चिकित्सक ने आरोप लगाया है कि पिछले पांच सालों से उसका पति शोषण कर रहा था। महिला ने पति पर अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा दहेज मांगने व मारपीट करने का आरोप भी है। पुलिस शिकायत के अनुसार 2016 से ही शिकायतकर्ता के साथ ससुराल में अत्याचार किया जा रहा था। किसी दबाव में वह चुप रही और अब स्थिति असहनीय होने पर उसने पुलिस में न्याय के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें