हिसार। सालासर धाम से पति के साथ बाइक पर घर लौट रही गांव गावड़ निवासी मूर्ति देवी (32) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद मंगलवार देर शाम मौत हो गई। हादसा राजस्थान के चूरू जिले में खारादूधवा गांव के पास हुआ था। परिजनों ने उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सोहन लाल 24 अक्तूबर को पत्नी मूर्ति देवी के साथ बाइक पर सालासर धाम में पूजा करने गए थे। अगले दिन हनुमान मंदिर में पूजा के बाद दोनों गांव लौट रहे थे। चूरू से आगे खारादूधवा गांव के पास उनकी बाइक अचानक फिसल गई। हादसे में मूर्ति देवी के सिर और सोहन लाल के हाथ में चोट लगी। मूर्ति देवी को एंबुलेंस से हिसार के निजी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह राजस्थान पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लिया। ब्यूरो