फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन

हिसार। हिसार-लुधियाना रेल मार्ग पर धांसू और रायपुर गांव के बीच ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पता चलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतका की शनाख्त नहीं हो पाई है। रविवार सुबह करीब 9 बजे रेलवे थाना पुलिस को सूचना मिली की धांसू व रायपुर गांव के बीच में रेल से कटने के कारण एक महिला का शव पड़ा है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसआई वीरेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। मृतका की उम्र करीब 50 साल है। उसके बाएं हाथ पर लाल रंग का धागा बंधा है और उसमें घुंघरू हैं। नाक में कोका व मोटे कड़े पहन रखे हैं। उन्होंने बताया कि शनाख्त के लिए शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें